Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शिक्षा मित्र की बेटी ने किया नीट क़्वालिफाई


अमरजीत सिंह 
अयोध्या। गुदड़ी के लाल की कहावत हम सब ने सुनी है। अब जमाना बदल गया है, झोंपड़ी के बेटी ने कमाल कर दिया।रुदौली क्षेत्र के गौहन्ना निवासी शिक्षा मित्र  मदन लाल की बड़ी बिटिया रेनू कुमारी ने नीट क़्वालिफाई कर इतिहास रच दिया। बिटिया की इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

रेनू के पिता मदनलाल प्राथमिक विद्यालय गौहन्ना में शिक्षा मित्र तथा माता कृष्णमता गृहणी हैं।अभावों के बीच रेनू ने प्राथमिक शिक्षा गांव के प्राईमरी स्कूल में पाई।पिता की देख रेख में इन्टर करने के बाद रेनू ने पोलीटेक्नीक प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर राजकीय पोलीटेक्नीक जौनपुर से 2015 में डी फ़ार्मा   किया।यहां पूरे कालेज में पहला स्थान पाने के बाद बिटिया ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अल्प मानदेय के बावजूद पिता ने लखनऊ में कोचिंग के लिए भेजा तो समाज में तमाम ताने-उलाहने भी सुनने पड़े।अकेली बेटी घर से दूर रहकर  अपने लक्ष्य को भेदने के लिए डटी रही।

तीसरे प्रयास में अन्ततः 8184 वीं स्टेट रैंक व 5686 वीं कैटेगरी रैंक में सफलता हासिल कर ली। रेनू अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं। उनका कहना है कि जिन विषम आर्थिक व सामाजिक परिस्थतियों में उन्होनें विश्वास कर  यह अवसर उपलब्ध कराया,यह दुर्लभ है। रेनू अपनी सफ़लता से उत्साहित तो हैं लेकिन अगली चुनौतियों के लिए सजग भी हैं। उनका कहना है कि इसके तुरन्त बाद एमडी की तैयारी करनी है। 

आज पिता मदनलाल के लिए ऐतिहासिक क्षण है।दरवाजे पर बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय मंत्री होनी सिंह जिला अध्यक्ष आनंद सिंह महासचिव राम की द्विवेदी मंत्री अनिल पांडे सचिव अखिलेश यादव दीपिका निगम किरन श्रीवास्तव  दिनेश सिंह कमल किशोर सिंह विजय प्रधान राजेश मिश्रा गौरी शंकर पांडे संतोष सिंह पारसनाथ आदि तिवारी सुरेंद्र पांडे कुलदीप कांत शुक्ला अभिषेक पांडे परवेज अहमद बसंत वर्मा सुनील कुमार वर्मा कमलेश यादव श्रीनिवास यादव   कमलेश कुमार आदि ने  प्रतिभाशाली छात्रा को बहुत बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे