अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय के तुलसी पार्क स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल भवन में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सदर बलरामपुर की बैठक विशेष सदस्य अभियान के अंतर्गत जिला अध्यक्ष राकेश सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विशेष सदस्यता अभियान में जनपद के प्रवास पर प्रदेश मंत्री जनपद प्रभारी संतोष सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की बलरामपुर का इतिहास गौरवशाली रहा है । जनपद बलरामपुर की हर क्षेत्र में अपनी भूमिका रही है । इस विश्वास के साथ यह कह सकता हूं की सदस्यता अभियान भी अपने लक्ष्य को पूर्ण करेगा ।
जनपद मे सभी मंडलों के बैठकों में भाग लेने के बाद यह मैं कह सकता हूं कि हम लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाएंगे । जहां हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है वहीं केंद्र और प्रदेश में तथा 80% क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है । हमारी लोक कल्याणकारी योजनाओं के कारण हर धर्म समुदाय के लोगों में सदस्यता के प्रति उत्साह है । सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि बलरामपुर सदर का इतिहास रहा है कि हम हमेशा जीते हैं । हम सदस्यता अभियान में भी जीत हासिल करेंगे । भारतीय जनता पार्टी और मैं तन मन धन से क्षेत्र की एवं जनता की सेवा में 24 घंटे तत्पर रहते हैं ।
बैठक में जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू, जिला महामंत्री सदस्यता प्रमुख जगदंबा प्रसाद सोनकर, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, विजय गुप्ता, अजय कृष्ण पांडे, वरुण सिंह मोनू, विधानसभा प्रभारी पवन शुक्ला, आईटी प्रभारी अंशुमाली भारतवंशी, मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, राकेश गुप्ता, अरविंद तिवारी, शिव प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, रवि तिवारी, ऋषभ सिंह, अंशु मिश्रा व अंबिका मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ