Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

माटी कला अध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा की परिसीमन बैठक आयोजित


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।।  जिला मुख्यालय के तुलसी पार्क स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन मे अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष  दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति का बलरामपुर प्रवास के दौरान मंडल व सेक्टर परिसीमन विषय पर एक बैठक भाजपा पदाधिकारी के साथ बैठक रविवार को संपन्न हुई ।

           मिली जानकारी के अनुसार माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने  कहा कि  माटी कला से संबंधित लोगों का विकास करना है ।उन्होंने कहा कि मंडल वार लोगों की सूची बनाकर देने का आवाहन करते हुए  संबंधित कला को विकसित करने के लिए  क्या कठिनाई आ रही हैं उनके समाधान करा कर  व्यवसाय के रूप में विकसित करना है ।

श्री प्रजापति ने कहा कि अधिकांश लोगों को  यह मालूम नहीं है  की मिट्टी का बर्तन  प्रयोग करने से  उसके तत्वों के कारण  तमाम बीमारियों से बचाव होता है । बड़े-बड़े लोग  बड़े-बड़े होटलों में  हाड़ी के बर्तनों  में बनाए गए  खाद्य पदार्थों की मांग करते हैं । उन्होंने कहा कि  योगी और मोदी सरकार ने  इस दिशा में पहली बार माटी कला बोर्ड बनाकर माटी कला को उद्योग के रूप में विकसित करने का प्रयास शुरू किया है जो भविष्य में बहुत ही उपयोगी साबित होगा । 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ अनूप चंद गुप्ता, जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू व जगदंबा सोनकर, विनय प्रकाश त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ,जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी ,जिला मंत्री अजय कृष्ण पांडे , विष्णु देव गुप्ता, विधानसभा प्रभारी पवन शुक्ला सहित कई मोर्चा अध्यक्ष  उपस्थिति रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे