Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिले के सभी थानों पर हुआ परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन


अखिलेश्वर तिवारी
थानों पर आए 28 मामलों में से 11 का मौके पर ही किया गया निस्तारण
बलरामपुर ।।  जनपद बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा फरियादियों की समस्याओं को  देखते हुए प्रत्येक रविवार को पुलिस ऑफिस में आयोजित होने वाले परिवार परामर्श केंद्र का दायरा बढ़ाते हुए सभी थानों पर कर दिया गया था |

जिसके बाद उसके सकारात्मक परिणाम भी अब दिखने लगे हैं । थानों पर आयोजित होने वाले परिवार परामर्श केंद्र पर आज दूसरे रविवार को जिले के कुल 13 थानों पर आए 28 मामलों में से 11 का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर कराया गया । आज आपसी गिले-शिकवे भूलकर 11 दंपत्ति समझौते के आधार पर एक साथ रहने को राजी हुए ।

                        पुलिस ऑफिस से मिली सूचना के अनुसार संपूर्ण जनपद में पारिवारिक विवादों के निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक बलरामपुर देव रंजन वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों पर आज 4 अगस्त को परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया ।  पुलिस विभाग एवं स्वयंसेवी काउंसलर्स की बैठक में  कुल 28 पत्रावलियां विचारार्थ प्रस्तुत हुई  जिसमें 11 पत्रावली में सफल निस्तारण संभव हो सका। 

 जिले के सभी 13 थानों पर आयोजित परिवार परामर्श केंद्र के प्रतिनिधियों द्वारा किए गए प्रयासों के फलस्वरूप 11 जोड़े पति पत्नी सभी पुराने गिले-शिकवे भूलकर आपसी सुलह समझौता के आधार पर एक साथ रहने को राजी हुए । बैठक को सफल बनाने में थानों पर प्रशिक्षण प्राप्त महिला आरक्षी तथा स्वयंसेवी काउंसलर्स का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे