दुर्गा सिंह पटेल
मनकापुर गोंडा: मनकापुर थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है | मामले में पीड़ित ने मनकापुर पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है |
मनकापुर थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी सुरपत तिवारी पुत्र विनोद कुमार और राकेश तिवारी पुत्र रामफेर तिवारी निवासी गजडहवा ने मनकापुर पुलिस को दिए हुए तहरीर में कहा है कि मनकापुर थाना क्षेत्र के करोहामान के मजरे वृतहकपुरवा गांव निवासी भगवती प्रसाद मिश्रा को रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए वर्ष 2012- 13 में ₹500000 दिया था |
मामले में मनकापुर पुलिस में कई बार शिकायती पत्र दिया गया जिसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई |दिए गए तहरीर में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि शनिवार शाम भगवती प्रसाद अपनी गाड़ी से उतरौला रोड स्थित हमारे एमएस डायग्नोस्टिक सेंटर पर लड़की को साथ लेकर पहुंचे | जब तक हम लोग कुछ समझ पाते वह तुरंत मारने पीटने लगी और गाली देते हुए कहने लगी कि अगर फिर कभी पैसा मांगोगे तो बलात्कार में फंसा दूंगी | जब तक लोग इकट्ठा हुए तब तक वह भाग गई |वहीं मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है | तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी|


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ