Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डिप्टी रजिस्ट्रार सोसाइटी का कार्यालय बना दलालों अडडा


अमरजीत सिंह 
अयोध्या ।नगर के बीचो-बीच हृदय स्थल चौक के समीप स्थित डिप्टी रजिस्ट्रार सोसाइटी का कार्यालय लूट घसोट एवं भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है जहां पर कोई भी काम बिना अतिरिक्त सुविधा शुल्क दिए होता ही नहीं है । 

थाना कोतवाली नगर के पास ही रीडगंज में किराए के मकान में चल रहा उप निबंधक फर्म सोसायटी एवं चिट्स अयोध्या मंडल के कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।कार्यालय में सोसायटी रजिस्ट्रेशन एवं उसमें विवाद होने तथा संस्था के रिन्यूअल में हजारों हजारों रुपए लिए जाते हैं।कार्यालय में श्रावस्ती बलरामपुर अमेठी जैसे दूरदराज जिले से लोग अपने काम के लिए आते हैं उनकी मजबूरी का फायदा कार्यालय में उठाया जाता है और बिना सुविधा  शुल्क के कोई कार्य नहीं किया जाता है।

कार्यालय में बाहरी व्यक्ति से महत्वपूर्ण पत्रावली के गोपनीय कार्य  लिए जाते हैं । कई माह से कंप्यूटर में टाइपिंग कर रहा है जिसके बारे में पूछने पर उपनिबंधक कार्यालय का स्टाफ मानने से इनकार कर दिया।इस संबंध में कई लोगों ने शिकायत किया है परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई है।कार्यालय के एकांत एवं प्रशासनिक कार्यालय से दूर होने के कारण भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे