Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एनसीसी प्रवेश परीक्षा एमएलके महाविद्यालय में संपन्न


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।।  जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय  स्थित महारानी लाल कुंंवरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का एनसीसी प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष में  प्रवेश के लिए रविवार को नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई ।परीक्षा में कुल 180 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिनमें से 50 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए ।

                  
मिली जानकारी के अनुसार छात्र-छात्राओं के अंदर देश भक्ति का जज्बा आज नेशनल कैडेट कोर के प्रवेश परीक्षा के दौरान देखने को मिला । एनसीसी की प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने आए 180 परीक्षार्थियों ने सुबह से ही अभ्यास करना शुरू कर दिया था ।
अभ्यार्थी परीक्षा से पूर्व ही पूरे मनोयोग से लाइन अप दिखाई दिए । प्रवेश परीक्षा में शारीरिक परीक्षा 51वीं बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विकास गोस्वामी, लेफ्टिनेंट कर्नल विनीत द्विवेदी, सूबेदार मेजर नाहर सिंह, सूबेदार प्रभाकर सिंह, नायब सूबेदार कुलदीप सिंह तथा महाविद्यालय एनसीसी के केयरटेकर ऑफिसर डॉक्टर देवेंद्र कुमार चौहान की निगरानी में प्रारंभ हुई । कर्नल गोस्वामी ने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा तथा इंटरमीडियट परीक्षा में प्राप्त अंक व शारीरिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया गया है । 

छात्रों के लिए शारीरिक परीक्षा में रनिंग व चिनअप तथा छात्राओं के लिए रनिंग व स्किपिंग परीक्षा कराया गया । प्रथम वर्ष तथा द्वितीय वर्ष मिलाकर कुल 50 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए । सफल घोषित हुए अभ्यर्थियों में 10 लड़कियां कथा 40 लड़कों  को उत्तीर्ण घोषित करते हुए एनसीसी में प्रवेश दिया गया । परीक्षा को सफल बनाने में पंकज कुमार, सीएचएम विष्णु थापा, जगत बहादुर, व करण सहित कई सीनियर केडेट का विशेष योगदान रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे