बेल्हा में मिले असीम स्नेह को नही जा सकता है भुलाया : असिस्टेंट कमिश्नर
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | नगर के मां बेल्हा देवी धाम के प्रांगण में नाग पंचमी के शुभ अवसर पर ब्रह्मदेव समाज व क्रिकेट ब्वायज स्टेडियम के संयुक्त आयोजकत्व में असिस्टेंट कमिश्नर सेल टैक्स पंडित मनोज कुमार मिश्र के स्थानांतरण के उपरांत भव्य विदाई समारोह का आयोजन संगठन के अध्यक्ष पं• सत्येंद्र नारायण तिवारी की अध्यक्षता व पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी पं• आदित्य शुक्ला के संचालन में किया गया |
कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्मदेव साहित्य समाज के अध्यक्ष पंडित प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम के द्वारा मां बेल्हा देवी व मां सरस्वती के वंदना के साथ हुआ |
इस मौके पर प्रतापगढ़ से गैर जनपद स्तांतरित हुए असिस्टेंट कमिश्नर मनोज कुमार मिश्र ने अपने विताये गये लगभग 3 वर्ष के कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए कहाकि यहॉ पर मिले लोगों से असीम स्नेह को भुलाया नहीं जा सकता |
इस मौके पर प्रतापगढ़ से गैर जनपद स्तांतरित हुए असिस्टेंट कमिश्नर मनोज कुमार मिश्र ने अपने विताये गये लगभग 3 वर्ष के कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए कहाकि यहॉ पर मिले लोगों से असीम स्नेह को भुलाया नहीं जा सकता |
उन्होंने कहा कि यदि निष्ठा और इमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया जाए तो कोई भी समस्या आड़े हाथों नहीं आ सकती है | इस मौके पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में सत्येंद्र नारायण तिवारी ने संगठन के द्वारा समाज हितों में किए जा रहे कार्यो पर विस्तृत चर्चा करते हुए श्री मिश्र के उज्जवल भविष्य की कामना की | इसके उपरांत सामूहिक रूप से मनोज कुमार मिश्र को अंगवस्त्रम श्रीरामचरितमानस व उपहार भेंट करते हुए माल्यार्पण कर सम्मान और स्वागत किया गया |
इस दौरान प्रमुख रुप से शिक्षक राजेश कुमार मिश्र, अधिवक्ता रवीश कुमार मिश्र , पवन कुमार मिश्र ,परमानंद मिश्र,शिवेश शुक्ल, संजय पांडेय , दुर्गेश तिवारी ,आचार्य पंडित आलोक मिश्र ,बी एम तिवारी, विनीत मिश्र ,ऋतिक श्रीवास्तव ,अभिनव शुक्ला, करुणेश मिश्र ,प्रदीप पाण्डेय आदि लोगों ने अपने - अपने विचार व्यक्त किए | अंत में कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए अधिवक्ता शिवेश कुमार शुक्ल एडवोकेट ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते कहाकि सरकारी सेवा हो या गैर सरकारी सभी का आना जाना लगा रहता है। श्री मिश्र जी ने यहॉ पर अपने कार्यकाल को बडी ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन किया है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ