अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 पर लिए गए निर्णय से उत्साहित एम एल के महाविद्यालय के शिक्षकों ने मंगलवार को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
जानकारी के अनुसार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन के सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आज 70 सालों से जो दंश जम्मू कश्मीर की जनता झेल रही थी उसका अंत हुआ है। कुछ लोग मात्र स्वार्थ की राजनीति के चलते इसका विरोध कर रहे हैं। मुख्य नियंता डॉ पी के सिंह ने सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए इसको ऐतिहासिक निर्णय बताया।
महाविद्यालय के शिक्षक डॉ मोहिउद्दीन अंसारी, डॉ आर के पांडेय, डॉ दिव्य दर्शन तिवारी, डॉ राघवेंद्र सिंह, डॉ जे पी पांडेय,डॉ सद्गुरु प्रकाश, डॉ के के सिंह,डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान, डॉ अजीत प्रताप सिंह, डॉ राज कुमार चौहान सहित कई शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ