Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस तहसील उतरौला सभागार में आयोजित


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में तहसील उतरौला में संपन्न की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने कर्तव्यों एवं कार्यों का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक करें, कार्यालय समय से पहुॅचे, कार्यालय आने वाले फरियादियों की शिकायते सुने व उनका ससमय निस्तारण करें। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को बिना भेदभाव किये देने की बात कही।

 संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी ने आने वाले फरियादियों की शिकायते सुनी व उसका निस्तारण किये जाने का निर्देश संबन्धित अधिकारियों को दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी को उतरौला विकास मंच अध्यक्ष आदिल हुसैन द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कालेज के मरम्मत, गांधी पार्क उतरौला में साफ-सफाई, लाइट, सुन्दरीकरण नगर क्षेत्र में साफ-सफाई हेतु ज्ञापन सौंपा गया।
जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 136 प्रार्थना पत्र आये जिनमे से मौके पर 08 का निस्तारण किया गया व अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण संबन्धित अधिकारी को जल्द से जल्द किये जाने का निर्देश दिया। 

                      जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, एसडीएम अरुण कुमार गौड़, डीडीओ गिरीश चन्द्र पाठक, सीओ उतरौला मनोज कुमार यादव, तहसीलदार उतरौला, सीबीओ, गन्ना अधिकारी, जल निगम  व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। 
                  
तहसील तुलसीपुर संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम तुलसीपुर विनोद कुमार की अध्यक्षता में संपन्न किया गया। एसडीएम ने तहसील से संबन्धित समस्त अधिकारियों को फरियादियों की शिकायते सुनने व उनका निस्तारण ससमय करने का निर्देश दिया। तहसील तुलसीपुर में कुल 109 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से 08 का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर सीओ शिव प्रसाद, तहसीलदार आलमगीर, नायब तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, बीडीओ व तहसील स्तर के  अन्य अधिकारीगण कर्मचारीगण मौजूद रहे।
   
तहसील सदर बलरामपुर मे संपूर्ण समाधान दिवस  तहसील सभागार में एसडीएम नागेन्द्र नाथ यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों द्वारा कुल 48 प्रार्थना पत्र दिये गये जिसमें मौके पर 04 का निस्तारण कर दिया गया। तहसील दिवस में तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य, सिओ सिटी कर्मवीर सिंह, नायब नाजिर पवन कुमार व अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे