Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, तीन गिरफ्तार


अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो । जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र में बिहार युवक की गला रेतकर का हत्या पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस लाइन सभागार में उक्त मामले की जानकारी देते हुये एसपी ग्रामीण एसके सिंह ने बताया कि बिहार रहने वाले मृतक इन्द्र कुमार की हत्या मे शामिल दुर्गेश कुमार, रामलुटावन व राजकरन को गिरफ्तार कर लिया है।
           
एसपी ग्रामीण एसके सिंह ने हत्या कांड का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक इंद्रदेव कुमार ने अभियुक्त दुर्गेश कुमार की माँ को चारपाई पर बुरे नियत से गिराकर दबोच लिया था।जिसे देख लोग आग बबूला हो गए और क्रोध में आकर शराब पीकर विश्राम के ट्यूबेल पर ले जाकर इंद्रदेव कुमार की हत्याकर दी।

 हत्या में शामिल दुर्गेश कुमार पुत्र गुरुप्रसाद पासी निवासी पूरे काजी मजरे बाबूपुर थाना पटरंगा ,राम लुटावन पुत्र स्व जगजीवन पासी निवासी पूरे काजी मजरे बाबू पुर थाना पटरंगा व राज करन पुत्र राम चन्द्रर पासी उम्र निवासी इचौलिया थाना पटरंगा अयोध्या को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में पटरंगा थानाध्यक्ष सन्तोष सिंह,एसआई दीपेंद्र विक्रम सिंह,दृवेश द्विवेदी,कांस्टेबिल शैलेन्द्र कुमार,रोहित यादव ,उमेश सिंह,हीरालाल सरोज शामिल रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे