Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

इकबाल अंसारी व परमहंस दास ने दूसरे को मिठाई खिलाकर किया ख़ुशी इजहार


अमरजीत सिंह 
अयोध्या । बाबरी मस्जिद के मुदर्ई इक़बाल अंसारी और राम मंदिर निर्माण को लेकर अनशन करने वाले महंत परमहंस दास ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।और कहा कि जिस तरह केन्द की मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाकर एक ऐताहासिक कार्य किया है |

उसी तरह अयोध्या विवाद का हल कर दे। मामले में रोजाना सुनवाई से हर कोई खुश है पर अयोध्या वालो के लिए आज का दिन बेहद खास है।
अयोध्या वालो को एक साथ दो खुशी मिली है। एक तरफ अखंड भारत का सपना पूरा करने के लिए धारा 370 खत्म हुई तो वहीं दूसरी तरफ वर्षो से चले आ रहे राम मंदिर बाबरी मस्जिद विवाद की रोजाना सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में शुरू हुई।

 ऐसे में अयोध्या में भाई चारे की एक अलग तस्वीर देखने को मिली है। बाबरी मस्जिद के मुद्दई इक़बाल अंसारी व मंदिर आंदोलन को लेकर चर्चा में रहने वाले महंत परमहंस ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। अब लोगो को लगने लगा है कि बहुत जल्द अयोध्या विवाद भी खत्म होने वाला है। क्योंकि अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की रोजाना सुनवाई शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे