शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने संरक्षक पूर्व महामंत्री जूनियर बार विवेक त्रिपाठी एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट से जुलूस की शक्ल में कंपनी बाग पहुंचकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत सरकार के ऐतिहासिक 35 ए , 370 के निर्णय के निर्णय की प्रशंसा की इस दौरान विवेक त्रिपाठी ने सरकार के निर्णय को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि भारत को आजादी मिलने के बाद भी राष्ट्र का यह हिस्सा भारत को अखंड भारत होने पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता था |
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की नीति से ही भारत को अखंड भारत का गौरव मिला | उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मुखर्जी ने अखंड भारत का सपना लेकर कांग्रेस की गलत नीतियों का विरोध किया और देश में एक विधान एक ध्वज एक प्रधान की मंशा लेकर आंदोलनरत हुए और कहा था कि देश में दो विधान दो प्रधान दो ध्वज की परंपरा को हम कतई नहीं होने देंगे |
श्री त्रिपाठी ने कहा कि आज भारत सरकार ने जो निर्णय लिया लिया है देश की अखंड भारत बनाकर मुखर्जी जी के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि दी | इस दौरान युवा क्रांति के लोगों ने सरकार के साहसिक कदम के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सरकार से मांग किया कि देश की अखंडता को बनाकर जो कार्य सरकार ने किया है उसी तरह से समाज की अखंडता को बनाने के लिए आरक्षण रूपी कलंक व जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाकर आरक्षण को समाप्त करें |
इस मौके पर प्रदीप शुक्ला ,रजनीकांत मिश्र ,बागीश चंद्र मिश्रा, संजय उपाध्याय , राममूर्ति प्रजापति ,नीरज सिंह, संतोष श्रीवास्तव, मनीष भारती, अंकित सिंह ,अंजनी सिंह बाबा, विजय शुक्ला ,अखिलेश पंडित, आशीष मिश्रा ,सुनील दुबे ,देवानंद पांडे ,अनिल पांडे, अच्युतानंद पांडे ,देवेंद्र त्रिपाठी, पंकज मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे | वहीं दूसरी ओर भारत सरकार के द्वारा जम्मू एंड कश्मीर राज्य पर हुए अत्यंत ऐतिहासिक फैसले पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ने एमडी पीजी महाविद्यालय के सामने सभी छात्र-छात्राओं एवं समस्त अध्यापकों को एकत्रित कर खुशियां मनाई |
इस मौके पर काशी प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ• अखिलेश पांडेय ने कहा कि भारत सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले का इंतजार समस्त भारतवासी कर रहे थे आज का दिन इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा |जिला प्रमुख राजेश शर्मा , रंजीत पटेल ,अजीत सिंह, सुधांशु रंजन मिश्रा , शिवम आदि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एकजुट होकर ढोल नगाड़ों के साथ आपस में कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटकर खुशियां मनाई | कार्यक्रम के दौरान अर्पित मिश्र ,प्रियम त्रिपाठी , अमरमणि मिश्रा ,सुधांशु मिश्रा, आकाश सिंह ,कृष्णा मिश्रा ,कार्तिकेय पांडे ,हर्ष मिश्रा, दीपेश जैन ,अनिकेत तिवारी, धीरज यादव ,अभिषेक पांडे, रोहित आदि रहे|

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ