वासुदेव यादव
अयोध्या। जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटने से राम नगरी अयोध्या के पाण्डेय पुरोहित समाज ने हर्ष व खुशियां प्रकट की हैं। इसके चलते मंगलवार को अयोध्या सरयू तट व नयाघाट बन्धा तिराहा पुलिस चौकी के आसपास आमजन को लड्डू खिलाकर हर्ष प्रकट किया गया है।
इस दौरान पाण्डेय पुरोहित समाज के अध्यक्ष दिनेश पाण्डेय ने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 ए हटने से अब सबको पूरी आजादी मिल गयी है। आज पूरा देश खुश हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह इसके लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि हम सबको भारत देश के उन्नति व विकास हेतु मिलजुल कर कार्य करना चाहिए।
जबकि महामंत्री राजेश पाण्डेय ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है। हम सबको इसका बहुत पहले से ही इन्तिजार था। जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटने से अब वहां पर कोई भी अन्य प्रदेश का व्यक्ति जाकर भूमि लेकर रह सकता है व मतदान करने व चुनाव लड़ने का हकदार हुआ है।
इस दौरान पाण्डेय पुरोहित समाज के नेताओं ने कहा कि जिस तरह सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटाया है। उसी तरह अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य व दिव्य मन्दिर भी बनाने का प्रयास करें। हम सभी यही कामना करते हैं।
इस दौरान उपाध्यक्ष सुनील पाण्डेय, कोषाधयक्ष राहुल पाण्डेय, संगठन मंत्री मोनू पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष सूरजलाल पाण्डेय, रामनाथ पाण्डेय, संरक्षक लवकुश पाण्डेय उर्फ नन्हकू पाण्डेय, संरक्षक प्रदीप पाण्डेय मनोज कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ