Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रधान पर जानलेवा हमला, तीन पर मुकदमा दर्ज


अमरजीत सिंह 
अयोध्या । खण्डासा थाना क्षेत्र के कौराह ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान नकछेद मौर्य पर जानलेवा हमले के आरोप में तीन लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

ग्राम प्रधान नकछेद मौर्य का आरोप है कि वह रविवार सायं 7:00 बजे बीपत का पुरवा से निमंत्रण खाकर लौट रहे थे तभी गुलाम का पुरवा व कौराह के मध्य जंगल में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही 3 लोगों ने रोक लिया रुकते ही रमाशंकर ने उनके ऊपर कट्टे से फायर कर दिया फायर मिस होने से वह किसी तरह बच गए इसी बीच सुरेंद्र कुमार ने बांके से प्रहार करना चाहा लेकिन उन्होंने भागकर किसी तरह जान बचाई और गुहार लगाई गुहार लगाने पर आसपास के लोग जब दौड़े तो तीनों लोग वहां से भाग खड़े हुए । 

ग्राम प्रधान नकछेद मौर्य की तहरीर पर रमाशंकर , सुरेंद्र कुमार एवं रवि के विरुद्ध जानलेवा हमले का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विवेचक एस आई राहुल पांडे ने बताया कि मामले की छानबीन व अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे