अमरजीत सिंह
अयोध्या।आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो गया है।उपजिलाधिकारी रूदौली ने इस सम्बन्ध में सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर समस्याएं सुनी।
उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के नेताओ के साथ बैठक करते हुए बताया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी को दुरुस्त कराने के लिए 1950 नं0 पर शिकायत को रजिस्टर्ड कराया जा सकता है।सीएचसी पर शिकायतें आन लाइन होंगी।जो जाँच के लिए बीएलओ को भेजा जायेगा।बताया कि बीआरसी पोर्टल से भी शिकायते जन सेवा केंद्र पर भेजी जाएँगी।18 से 19 साल के नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने का कार्य अक्टूबर माह से शुरू होगा।मृतक व्यक्ति का नाम काटने के लिए सम्बंधित परिवार से कंसेन्ट किया जायेगा।डबल नाम होने की स्थिति में सम्बंधित से विकल्प लिया जायेगा।उन्होंने बताया कि सभी शिकायते एकत्र करके माह सितम्बर से डोर टू डोर वेरिफिकेशन का कार्य शुरू किया जायेगा।अक्टूबर में प्रकाशन के बाद जो गड़बड़ी पाई जायेगी उसे बाद में दुरुस्त किया जायेगा।
भाजपा नेता पूर्व चेयरमैन अशोक कसौंधन ने सुझाव दिया की डोर टू डोर वेरिफिकेशन कराते समय पल्स पोलियो की तर्ज़ पर मकानो पर चिन्ह लगवाया जाये जिससे यह पता चल सके की डोर टू डोर कार्य किया गया है।जिसका सभी राजनीतिक दलों के नेताओ ने समर्थन किया।इसके अलावा नगर की पूरे जामी की पोलिंग को रामबाड़ी से हटाकर इस्लामिया इन्टर कालेज,वज़ीर गंज की पोलिंग हिन्दू इन्टर कालेज से हटाकर चन्द्र देव शिशु मंदिर,सलार आंशिक को हिन्दू इन्टर कालेज से हटाकर इस्लामिया इन्टर कालेज,नरियापार की पोलिंग राजकीय कन्या इन्टर कालेज से चन्द्र देव शिशु मंदिर भैरो धाम में करने का प्रस्ताव सभासद शिव प्रकाश कसौंधन ने रखा जिसका किसी भी राजनीतिक दल ने विरोध नहीं किया।बैठक में राजकिशोर सिंह,गया शंकर कश्यप एड्वोकेट,अब्दुल जब्बार,चौधरी मतीन,सन्तराम यादव आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ