Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एक लाख रुपए कीमत की 35 पेटी अवैध देसी शराब पुलिस ने किया बरामद


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | बेलोरो पर लाद कर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब  चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गई | 

पुलिस ने लगभग एक लाख रूपए कीमत की 35 पेटी देसी अवैध शराब बरामद करने का दावा किया है | मिली जानकारी के अनुसार लालगंज क्षेत्राधिकारी  इलाके की पुलिस को मुखबिर की सूचना पर मिली सूचना के आधार पर उदयपुर पुलिस ने राहटिकर  चौराहे पर चेकिंग अभियान शुरू की इस दौरान एक सफेद रंग की बोलेरो आते दिखाई दी जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया किंतु वह  तेज रफ्तार से भागने का प्रयास किया जिससे आगे जाकर अनियंत्रित होकर यूपी 72 टी 7279 बस से टकरा गई और वह बंद हो गई |इस पर बेलोरो का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया |

 मौके पर मिले उक्त वाहन  को पहुची पुलिस ने चेक किया तो गाड़ी में बन्द गत्ते की पेटियां रखी थी जिन्हे खोलकर देखा गया तो उसमें 200 एम0एल0 की शराब की शीशियां पायी गयी। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब व उक्त वाहन बोलेरो नं0 यूपी 72 एवाई 3735 को कब्जे में ले लिया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे