शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | विकासखंड सदर क्षेत्र के ग्रामसभा पूरे ईश्वरनाथ में स्थित शिव मंदिर पर प्रत्येक वर्षों की भाति इस वर्ष भी कांवरिया संघ द्वारा ओम नमः शिवाय के जाप के उपरांत विशाल भंडारे व विविध कार्यक्रम के आयोजन किए गए | बता दें कि गांव के बच्चों द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से प्रत्येक वर्ष सावन मास में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए ग्रामीण कांवर लेकर जाया करते हैं |जलाभिषेक कर वापस आने के उपरांत ग्रामीणों के सहयोग से ओम नमः शिवाय का जाप के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है ,जिसमें गांव के साथ ही आसपास इलाके के भारी संख्या में लोग भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया करते हैं |
मंगलवार शाम से शुरू हुआ ओम नमः शिवाय का जाप बुधवार को समाप्त होने के उपरांत सांध्यकालीन से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें गांव के अतिरिक्त आसपास के गांव शुकुलपुर , करौदी ,सगरा ,चकबनतोड़ व शहर के आसपास के भारी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज करा कर प्रसाद ग्रहण किया | इसके साथ ही भगवान भोलेनाथ शिव की झांकी ग्रामीण कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई ,जिसे देखकर लोग भाव विभोर हो गए और सराहना की |
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम सभा के पूर्व प्रधान राजकुमार पाल ,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य परमानंद मिश्र , पूर्व प्रधान शीतला प्रसाद शुक्ला , संतोष शुक्ला ,गायत्री प्रसाद शुक्ला , लल्ले शुक्ल, जितेंद्र वर्मा, पप्पू वर्मा , गया प्रसाद वर्मा संतोष गुप्ता , जीत लाल वर्मा, देवकी वर्मा के अतिरिक्त गांव के बच्चों का सराहनीय योगदान रहा |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ