सुनील उपाध्याय
बस्ती :एक तरफा तरीके से संविधान संशोधन कर अनुच्छेद 370 को बदलने व जम्मूकश्मीर को विभाजित करने के भाजपा नीत सरकार के निर्णय को आत्मघाती, संघीय ढांचे व संविधान के बुनियादी अधिकारों पर हमला बताते हुए मार्क्सवादी कंम्यूनिस्ट पार्टी सहित अन्य बामदलो के देशव्यापी विरोध के क्रम में बसती में भी बामदलो के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्सन के दौरान राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौपा।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए माकपा नेता और बस्ती सदर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी कामरेड के के तिवारी ने कहा यह पहलीबार हुआ है कि किसी लोकतंत्र में पूरे राज्य को संगीनों से घेर कर,संचार के इंटरनेट ,मोबाइल यहां तक कि लैंड लाइन काट कर स्थानीय करीब तीन सौ से ज्यादा नेताओ को गिरफ्तार कर उससे संबंधित संविधान संशोधन किया गया हो।यह अनैतिक है,कश्मीरियो से किये गए वायदों का हनन है। जिसे बर्दाश्त नही किया जा सकता ।हम संकट की इस घड़ी में कश्मीर की जनता के साथ है।
सीपीआई के जिला सचिव कामरेड अशर्फीलाल ने सभी विशेष प्रावधानों को पुनः लागू किये जाने , गिरफ्तार नेताओ को रिहा किये जनसंचार सुविधाओ को बहाल किये जाने की मांग किया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए माकपा नेता शेष मानी ,नरसिंह भारद्वाज ,नवनीत यादव ने भजपा की बदनीयती और घृणा की राजनीति से बाज़ आने की चेतावनी दिया
प्रदर्शन को ग्राम स्वराज के जै प्रकाश राव ,मजदूर किसान मंच के श्याम मनोहर , शिव चरण निषाद , पंकज राव ,गणेश शंकर ,हाजी इकबाल सहित जनौस की पूनम देवी ,सोनी आदि ने संबोधित किया
प्रदर्शन में राम प्रकाश,राम जी,सुरेंद्र मोहन शर्मा, शांति देवी,गोलका देवी, मालती,इंद्रावती ,प्रानपति,संगीत ,गुड़िया,मनका देवी राम रति,प्रीति,चम्पा, भगवान दींन,सुनीता ,आरती, मोहम्मद रहीस, असरार अहमद राज कुमारी देवी शामिल रहे



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ