Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जातिगत आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर एसएलएफ ने किया हवन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । सवर्ण लिबरेशन फ्रण्ट के संयोजक दीन दयाल त्रिपाठी के संयोजन में बुधवार को जातिगत आरक्षण, एस.सी.एस.टी. एक्ट समाप्त किये जाने, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने आदि की मांग को लेकर भद्रेश्वरनाथ मंदिर पर यज्ञ अनुष्ठान किया। 

इसके पूर्व दीनदयाल त्रिपाठी ने कहा कि धारा 370 की तरह जातिगत आरक्षण भी व्यवस्था के लिये बड़ी चुनौती है। अब समय आ गया है कि केन्द्र की सरकार मेधा को सम्मान और वंचितों को अवसर देने के लिये जातिगत आरक्षण की पुर्न समीक्षा करें जिससे देश की मेधा विदेशों को पलायन के लिये विवश न हो। अपराध पर दण्ड के लिये      जातिगत विशेषाधिकार की परिपाटी बंद किया जाना चाहिये। अपराधी चाहे जिस जाति का हो उसे संविधान, कानून के अनुरूप बिना भेदभाव के दण्ड मिले।

भद्रेश्वरनाथ मंदिर पर आयोजित यज्ञ अनुष्ठान में कैलाशनाथ शर्मा उमेश पाण्डेय ‘मुन्ना’ विष्णुपाल उर्फ नन्हें पाल, गुड्डू मिश्रा, नागेन्द्र पाण्डेय, राहुल तिवारी, राजेश तिवारी, विजय पाण्डेय, अनिल मिश्रा, राज बहादुर शर्मा, गिरिराज गिरी, रामेश्वर गिरी आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे