अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के थाना जरवा क्षेत्र के ग्राम करेली में आज दोपहर घर के बंटवारे का विवाद इस कदर बढ़ा कि वह खूनी संघर्ष में बदल गया । वर्षों से चले आ रहे विवाद को निपटाने की शिकायत कई बार कोतवाली जरवा में भी की जा चुकी है परंतु पुलिस के ढुल मुल रवैया के कारण आज खूनी संघर्ष में बदल गया ।
आरोप है कि यदि पुलिस ने समय रहते विवाद का निपटारा करा दिया होता तो आज दो लोगों की जान नहीं गई होती । आज के खूनी संघर्ष में मां बेटे की दर्दनाक मौत से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है । साथ ही पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है । पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दे दिए हैं । उनका कहना है कि जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी । साथ ही उन्होंने शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी का भी निर्देश दिया है ।
जानकारी के अनुसार कोतवाली जरवा क्षेत्र के ग्राम करेली रतनपुर झिंगहा गांव के निवासी दो सगे भाई रामनिवास तथा रामटहल के बीच जमीन तथा घर के बंटवारे का विवाद काफी दिनों से चल चल रहा था । बताया जा रहा है कि बीते एक वर्ष से बंटवारे को लेकर जरवा कोतवाली में कई बार प्रार्थना पत्र भी दिया गया परंतु पुलिस ने इस मामले को संज्ञान नहीं लिया । बीते कुछ दिनों से विवाद अधिक बढ़ने के कारण पुलिस ने दोनों पक्षों को बुधवार के दिन में कोतवाली वार्तालाप के लिए बुलाया था । घर के कुछ लोग कोतवाली गए हुए थे |
इसी बीच घर पर महिलाओं तथा लड़कों के बीच मारपीट शुरू हो गया ।मारपीट में धारदार हथियार तथा लाठी-डंडों का जमकर प्रयोग हुआ । इस घटना में 17 वर्षीय शैलेश यादव तथा 40 वर्षीय उसकी मां फूलमती गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुलसीपुर स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए लाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई । घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है । घटना के बाद से ही आरोपी गांव छोड़कर फरार हैं । पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है । लाश को पीएम के लिए भेजने की कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है ।
पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी और दोषी को कड़ी सजा मिलेगी । इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है । लोगों का कहना है कि यदि समय से पुलिस ने मामले को संज्ञान लिया होता तो आज खूनी संघर्ष नहीं होता । इस मामले में तीन लोगों को नामजद किया गया है तथा ग्राम प्रधान की भी भूमिका संदेहास्पद बताया जा रहा है । पीड़ित रामनिवास ने कोतवाली जरवा में दिए गए तहरीर में अपने भाई राम निवास यादव उसकी पत्नी कलावती तथा पुत्र अखिलेश यादव को नामजद किया है ।
कोतवाली जरवा पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुट गई है साथ ही आरोपियों की तलाश भी जोर शोर से की जा रही है । पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा का यह भी कहना है कि टीम गठित कर दी गई है जो मामले की जांच करते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगी ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ