Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर के युवक की प्रयागराज में ईट से कूंचकर हत्या


योगेश मिश्रा 
सुल्तानपुर : सुल्तानपुर जनपद के युवक की धूमनगंज इलाके की मधुबन विहार कॉलोनी में हत्या कर दी गई। भोर में सड़क पर रक्तरंजित शव की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने खबर दी तो आठ घंटे बाद परिजन आए। युवक को घर से बुलाकर लाने वाले दो साथियों की तलाश हो रही है। बुधवार भोर में करीब पांच बजे मधुवन बिहार कॉलोनी में लोग टहलने निकले तो सड़क पर खून से लथपथ युवक की लाश दिखी। वहां काफी खून बिखरा था। शव के पास कई ईंटें पड़ीं थी। साफ था कि युवक की हत्या की गई थी। खबर पाकर धूमनगंज थाना प्रभारी विजय सिंह मौके पर पहुंच गए।

युवक के चेहरे, सिर पर ईंट से हमले के जख्म थे। गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया था। युवक ने पैंट-कमीज और जूते पहने थे। बेल्ट पैरों के नीचे दबी थी। पुलिस को उसके पास की पैड वाला छोटा मोबाइल फोन मिला जिससे उसके घरवालों को से बात हो सकी। परिजनों ने बताया कि उसका नाम इमरान है। शाम करीब चार बजे इमरान के पिता इबरार, सौतेली मां रेहाना और पत्नी रेशमा समेत कुछ लोग धूमनगंज थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनसे बात की। पता चला कि इबरार ने पहली पत्नी सकरुल निशा के निधन के बाद रेहाना से दूसरी शादी की थी। इमरान पहली पत्नी का पुत्र है। सालभर पहले उसने रेशमा से शादी की थी। तब से वह सुल्तानपुर के बधुआ कला सगरा में किराए के कमरे में रहने लगा था। वह छोटे-मोटे काम कर पत्नी के साथ गुजारा कर रहा था। कभी चाय की दुकान लगा लेता तो तभी ट्रक में खलासी बनकर जाता। 

माता-पिता एक बेटे और एक बेटी के साथ सिलवारा मार्ग पर रहते हैं। पत्नी रेशमा ने बताया कि मंगलवार शाम मोहम्मद और सोनू घर से इमरान को बुलाकर ले गए थे। रात में वह लौटा नहीं। इन दोनों के बारे में पता चला कि वे अपराधी प्रवृति के हैं। मोहम्मद पर चोरी का भी आरोप लग चुका है। इन दोनों को पुलिस ने मुख्य संदिग्ध माना है। मोहम्मद के नंबर से मंगलवार को इमरान के मोबाइल पर कई बार कॉल की गई थी। घटना के बाद से लापता होने की वजह से भी मोहम्मद और सोनू पुलिस के शक के दायरे में हैं। थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मोबाइल सर्विलांस के जरिए तलाश जारी है। उनके पकड़े जाने पर हत्या की वजह पता चल सकेगी।

क्या है कत्ल का धूमनगंज कनेक्शन
पुलिस के सामने यह भी सवाल है कि सुल्तानपुर के इमरान का धूमनगंज में कत्ल के पीछे कनेक्शन क्या है। परिवार के लोग तो यहां से किसी तरह का कोई रिश्ता नहीं बता सके हैं।

रात में नहीं लगी किसी को भनक
आधी रात बाद किसी वक्त मधुबन विहार कॉलोनी में इमरान की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई, गला भी धारदार हथियार से रेता गया लेकिन किसी को भनक नहीं लगी। सामने के मकान में रहने वाले आर्मी मेडिकल का‌र्प्स के पूर्व कैप्टन बीके शुक्ला ने बताया कि कोई चीख-पुकार या कुछ भी ऐसा रात में नहीं सुनाई दिया।

दूर तक दिखे खून के धब्बे
एक बात और पुलिस को उलझा रही है कि घटनास्थल से करीब सौ मीटर दूर तक कॉलोनी के गेट नंबर दो तक खून के धब्बे दिखे। यही नहीं गली नंबर तीन, चार, पांच तक खून के कतरे मिले। ऐसे में सवाल है कि क्या कहीं और कत्ल के बाद शव को दोपहिया गाड़ी पर पर लाया गया था जिससे खून रिसता गया। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए और तस्वीरें लीं। साक्ष्य के तौर पर खून सनी ईंट को भी पुलिस ने रखा है।

बिल्ली को किया था रात में कॉल
पतली-दुबली पत्नी रेशमा को इमरान और उसके दोस्त बिल्ली कहकर चिढ़ाते थे। रेशमा ने बताया कि रात करीब 10 बजे इमरान के फोन से कॉल कर दोस्त मोहम्मद ने म्याऊं बोला। इमरान ने कहा कि वह खाना खाकर सो जाए, वह देर से आएगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे