अमरजीत सिंह
अयोध्या । रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र बैंक आफ बडौदा शाखा सीबार से लगभग दो दर्जन से अधिक खाता धारकों के खातो से लाखो रूपये रूपये की ठगी कर निकाल लिये जाने से खाता धारकों मे हडकंप मच गया।एक साथ इतने खाते धारकों की भीड देख शाखा प्रबधक नवनीत वर्मा ने स्थानीय पुलिस सहित बैक के उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया।
लाखो रूपये की ठगी की जानकारी होते ही रीजनल मैनेजर निहाल रंजन प्रधान के साथ राजीव रंजन सिंह शाखा पर पहुचकर पीडित खाते दारो से बैंक द्वारा निकले धन की वापसी कराने के लिए उचित कार्यवाही तथा खाता लाक कराने की सलाह दी। जिससे उपस्थित भीड शांत हुई।बावजूद इसके चौबीस घंटे बीत जाने के बाद समस्या का किसी प्रकार के निदान नही होने से अन्य खाते दारो मे जमा धन राशि को लेकर बेचैनी बनी हुई है।
बताया जाता है कि विगत एक सप्ताह मे बेगम गंज निवासी अनिल चौहान के पचास हजार राजकरन का चालीस हजार शत्रोहन लोधी दस हजार मोरे के पांच श्री नाथ वर्मा बीस सीबार निवासी सुनीता देवी दस हजार धौरहरा निवासी रामप्रताप सिह बीस हजार राजेन्द्र सिंह सोलह सौ संदीप तीन हजार अंकित चौवन सौ विकास पांच हजार अड़तीस अमरेश सात सौ बेचू सिंह सोलह सौ शिवम सिंह छः सौ चौंतीस विकास सिंह पांच हजार रूपये सहित दो दर्जन से अधिक खाते दारो का पैसा महज एक सप्ताह मे निकल गया।
अधिकतर खाते दारो के पास मोबाइल सुविधा नही होने अथवा शिक्षित नही होने कारण निकली धन राशि से अन्जान रहे।दो दिन पहले श्री नाथ वर्मा के साथ विकास सिह के मोबाइल पर मैसेज आने पर मंगलवार की सुबह बैक मे पहुचने पर मामले की जानकारी हुई ।मामला बैंक मे धन निकासी की धांधली का होने के कारण बाते हवा की तरह फैल गयी।हर कोई अपने खाते मे जमा धन राशि को लेकर बेचैन रहा। ब्रांच अधिकारी वर्मा ने तत्काल स्थानीय पुलिस के साथ जिला कार्यालय के अधिकारियो से अवगत कराया।मौकै पर पहुंचे रीजनल मैनेजर ने सभी को अपना खाता लाक करवाने की सलाह देते हुए खाते के पैसे को साइबर द्वारा आधार कार्ड के आधार पर निकालने का कारण बताते हुए शीघ्र कार्यवाही कर धन वापसी का आश्वासन भी दिया।
लेकिन इसी बीच मंगलवार की शाम को बेगम गंज निवासी के खाते से पांच हजार रूपये निकल जाने के कारण खाताधारको मे जमा धन राशि को सुरक्षित होने को लेकर बेचैनी बरकरार है।हालांकि इस बाबत मे शाखा प्रबधक नवनीत वर्मा तथा सहायक स्वीटी मोदी ने बताया कि सभी धन राशि आई सी आई सी बैक हैदराबाद तथा दिल्ली मे रत्नाकर बैक बीसी शाखा से एक खातेदार द्वारा ठगी किये जाने के कारण उक्त खाते को संबोधित अधिकारियों को सूचना देकर लाक करवा दिया गया है।सभी प्रदेश की आई टी सेल से सम्पर्क कर ठगी के मामले मे शामिल खातो को पता लगाकर सजी करने की कार्यवाही की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ