Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बीकापुर में विषैले जंतु के काटने से बालक की मौत


अमरजीत सिंह 
अयोध्या । गुरुवार की सुबह विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई।बालक की मृत्यु से परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा गयासुद्दीनपुर निवासी लाल बहादुर का 12 वर्षीय पुत्र अवनीश कुमार कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम सभा कोंछा निवासी घिर्राऊ के यहां अपने ननिहाल में रहता था। 

वह यहीं रहकर पढ़ाई करता था जो कक्षा 5 का छात्र था। गुरुवार की सुबह लगभग 5:00 बजे बालक की तबियत अचानक बिगड़ने लगी। तबीयत बिगड़ती देख परिजनों ने विषैले जंतु के काटने की शंका व्यक्त करते हुए तत्काल उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गये। जहां पर चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले आये घटना की सूचना पाकर आसपास गांव के लोग इकट्ठा हो गये। जहां पर कुछ लोगों द्वारा बच्चे के शरीर को छूकर कर उसके जीवित होने की आशंका व्यक्त कर उसे प्रसिद्ध देवस्थान गहनागन ले जाकर झाड़-फूंक करवाने की सलाह देने लगे। ग्रामीणों की सलाह पर परिजन आनन-फानन में उसे देवस्थान गहनागन ले गए जहां देवस्थान के पुजारी ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मृत्यु की खबर से परिजनों में हाहाकार मच गया तथा क्षेत्र में शोक छा गया। मृतक बालक दो भाई व दो बहन थे।जिसमें यह सबसे छोटा बताया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे