अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। भारत सरकार द्वारा संचालित अल्ससंख्यक वर्ग हेतु प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक तथा मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्र छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन प्रक्रिया बीते 15 जुलाई से प्रारंभ हो गयी है । छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं ।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित अल्ससंख्यक वर्ग हेतु प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक तथा मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्र छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन प्रक्रिया दिनांक 15 जुलाई से प्रारंभ हो गयी है। प्री-मीट्रिक छात्रों हेतु आवेदन करने की अन्तिम तिथि 15 अक्टूबर, 2019 है। पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर, 2019 है।
इस वर्ष नेशनल स्काॅलरशिप पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन करने से पहले शिक्षण संस्थान को उक्त छात्रवृत्ति पोर्टल एवं वेबसाइट यहाँ क्लिक कर के लाॅगिन कर सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन के उपरान्त ही छात्रवृत्ति आवेदन किया जा सकेगा। संस्था द्वारा रजिस्ट्रेशन करने की अन्तिम तिथि दिनांक 18 अगस्त, 2019 है। रजिस्ट्रेशन करते समय संस्था का विवरण भरकर निकालें गये प्रिन्ट आउट पर संस्था द्वारा नियुक्त किये गये छात्रवृत्ति नोडल आफिसर, प्रधानाचार्य एवं प्रबन्धक द्वारा अपना फोटो लगाकर सत्यापित करना है, तदोपरान्त संस्था का मान्यता प्रमाण पत्र एवं नोडल आॅफिसर का आधार कार्ड की छायाप्रति पत्र के साथ संलग्न कर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, कार्यालय में जमा करें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ