Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी मदरसों में फहराया जाएगा तिरंगा


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के समस्त मदरसों के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया है कि स्वतंत्रता दिवस पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाए । स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर प्रातः प्रभात फेरी के बाद निर्धारित समय पर राष्ट्रध्वज फहराया जाए ।  राष्ट्रध्वज फहराने के बाद छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराकर उसकी सूचना जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया गया है ।

                 जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के राज्य अनुदानित मदरसों के प्रधानाचार्यों को  निर्देशित किया जाता कि विगत् वर्षों की भांति राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) का आयोजन प्रातः 08 बजे झण्डा रोहण एवं राष्ट्रगान, प्रातः 08ः10 बजे से स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश, मदरसों के छात्र छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीतों का प्रस्तुतीकरण, स्वतंत्रता दिवस की पृष्ठभूमि तथा स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों संबन्ध में जानकारी देना सुनिश्चित करें । मदरसों के छात्रों द्वारा मदरसा परिसर में वृक्षारोपण, राष्ट्रीय एकता पर आधारित संास्कृतिक कार्यक्रम खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को उत्कृष्ट श्रेणी के कार्यक्रमों को प्रोत्साहित भी किया जाये तथा उसका विवरण जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय को दो दिवस के भीतर उपलब्ध कराये। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे