Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तालाब को अवैध कब्ज़ा से मुक्त कराने के लिए जिला पंचायत सदस्य मदन सिंह ने डीएम को सौपा शिकायती पत्र


दुर्गा सिंह पटेल 
मनकापुर गोण्डा: तालाब की जमीन पर स्थानीय लोगों द्वारा अतिक्रमण कर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप जिला पंचायत सदस्य लगाते हुए अतिक्रमण हटाने की मांग जिलाधिकारी से किया है |

जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत सिंह उर्फ मदन सिंह ने जिलाधिकारी डॉ नितिन बंसल को गये शिकायती पत्र में कहा है कि विकासखंड क्षेत्र के मनकापुर ग्राम इटरौर में गाटा संख्या 4996/ 7.374 हेक्टेयर है| जिसका पुराना नंबर 1841 है | श्रीमती निर्मला देवी पत्नी शिव पूजन अवैध रूप से अतिक्रमण करके मिट्टी पटाई का कार्य कर रही हैं | 

उक्त गाटा संख्या सार्वजनिक उपयोग तालाब की भूमि है | जिसका मत्स्य पालन के लिए पट्टा भी है | नियमानुसार पश्चिम उत्तर की तरफ होना चाहिए खातेदार बताकर अबैध ढंग से 499 का सड़क के किनारे पर स्थित है | शिकायतकर्ता ने डीएम सहित उच्च अधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर पटाई का कार्य व अतिक्रमण पर अंकुश लगाने की गुहार लगाई है। 

शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त जमीन करोड़ो बताई जा रही है । जिला पंचायत सदस्य मांग की है कि जनहित को देखते हुए पटाई का कार्य रुकवाने का कष्ट करें। वहीं उप जिलाधिकारी जिलाधिकारी बीके प्रसाद ने बताया कि जिलाधिकारी का पत्र मिला है | मामले की जांच के लिए टीम गठित की जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे