Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पाँच बर्षीय मासूम के साथ युवक ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म आरोपी युवक फरार


अखिलेश्वर तिवारी
पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश मे जुटी पुलिस 
बलरामपुर ।।  जनपद बलरामपुर के थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम बैरिया सुर्जनपुर में एक 20 वर्षीय युवक द्वारा 5 वर्षीय मासूम के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है । पीड़ित बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है । पुलिस ने इलाज के लिए मासूम बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है ।

                    मासूम के पिता ने बताया कि ग्राम सभा बैरिया सुर्जनपुर के मजरे सपहा मुरावनडीह थाना रेहरा बाजार निवासी 20 बर्षीय युवक उत्तम ने मेरे मासूम बेटे को टाफी दिलाने के बहाने गाँव के बाहर गन्ने के खेत मे ले जाकर जबरन कुर्कम किया । मासूम उसके चंगुल से छूटने के बाद अपने घर आया और रो रो कर आपबीती परिजनो को बताया परिजनो ने डायल 100 पर सूचना दी डायल 100 मौके पर पहुँचकर मासूम को थाने ले गयी और इलाज मुहैया कराया ।

 प्रभारी थानाध्यक्ष मंगला प्रसाद द्दिबेदी ने बताया कि पीडित मासूम के पिता के तहरीर पर आरोपी  उत्तम निवासी बैरिया सुर्जनपुर के मजरे सपहा मुरावन डीह के ऊपर कुर्कम पास्को एक्ट का मुकदमा लिखकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है । इलाज के लिए मासूम को पीएचसी भेजा गया है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे