सुनील उपाध्याय
बस्ती :नगर पालिका परिषद बस्ती द्वारा चलाए जा रहे ग्रीन बस्ती अभियान के तहत वृहस्पतिवार को स्थानीय अंत्येष्टि स्थल अमहट घाट पर बृहद पौधरोपड़ किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने लोगों को पेड़ो के महत्तव के बारे में बताते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का अस्तित्व है। पेड़ो के बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना असम्भव है। ये धरती पर अमूल्य संपदा के समान है। पेड़ो के कारण ही मनुष्य को अपनी आधार भूत समस्याओं को पूरा करने के संसाधन प्राप्त होते है। यदि पौधरोपड़ नही किया गया तो इस ग्रह पर जीवन की संभावनाये भी कम हो जायेगीं। नगर पालिका क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुदर बनाने के लिए पौधरोपड़ बहुत जरूरी है आगामी दिनों में नगर पालिका के सभी वार्डो में बड़ी संख्या में पौधरोपड़ किया जायेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री पुष्कर मिश्र ने कहा कि वृक्ष प्रकृति की देन है जिसका कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है। एक वृक्ष दस पुत्र के समान होता है वृक्ष लगाने से हमे ही लाभ नहीं पहुॅचता बल्कि आने वाले कई पिढियों को लाभ मिलेगा हमें चाहिए कि हमारे आस पास जितनी भी जमीने खाली दिखाई पड़े हमें वहाॅ पौधरोपड़ करना चाहिए जिससे धरती पर खुषहाली और हरियाली बनी रहे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका अधिषाषी अधिकारी अखिलेष त्रिपाठी सभासदगण जगदीप श्रीवास्तव, गौतम यादव, नवीन श्रीवास्तव, अनवर जमाल, समाजसेवी संतोष शुक्ला, भाजपा नेता सतीष सोनकर, संजय उपाध्याय, चिन्टू मिश्रा,गोपाल चैरसिया, न0पा0 कर्मचारी राजकुमार लाल श्रीवास्तव, अजय तिवारी, एवं लवकुष चैबे, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अनिल पाण्डेय, अमर सोनी, अजय श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थि रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ