Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिला द्वारका छावला-थाने मे तैनात महिला-कांस्टेबल ने खुद को लगाई फांसी


अनीता गुलेरिया
दिल्ली : छावला थाने में कल देर रात की डियुटी पर जब महिला कांस्टेबल नहीं पहुंची, तो उससे फोन पर काफी देर तक संपर्क ना हो पाने के कारण उसी के साथ किराए पर रहते दूसरी महिला कांस्टेबल से संपर्क किया गया जैसे ही कांस्टेबल कमरे पर पहुंची तो काफी देर तक दरवाजा ना खुलने पर देर रात 11:00 बजे के करीब पीसीआर को सूचित गया । 

पुलिस ने आकर जैसे-तैसे दरवाजा खोला तो कांस्टेबल वह बाथरूम के रोशनदान से दुपट्टे से लटका हुआ पाया,पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अस्पताल राम तुलाराव में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया मौके पर पहुंचे पुलिस के आला-अधिकारियों मीडिया समक्ष बताया 2006 बैच की इस महिला कांस्टेबल का नाम ललिता उम्र (33)साल यह दुर्गा विहार के पास दाता राम-पार्क गली नंबर 16. मे किराए के मकान पर रहती थी । वह ब्लड कैंसर पीड़ित थी । और अपनी बीमारी के चलते,दिमागी-तौर पर परेशान रहती थी । 

मृतका के पास से कोई सुसाइड-नोट नहीं मिला है । सूत्रों-अनुसार महिला-कांस्टेबल तलाकशुदा थी,व अपने परिवार से अलग रहती थी । छावला-पुलिस ने सुसाइड-मामला दर्ज कर लिया है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे