दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोण्डा:-शिक्षा क्षेत्र छपिया में ग्राम प्रधान की घोर लापरवाही आयी सामने ऑपरेशन कायाकलाप के तहत प्राइमरी स्कूल के मरम्मत कार्यो में ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी की लापरवाही से स्कूल में पढ़ रहे मासूम बच्चो घायल होना पड़ा।मौके पर डीएम,एसपी सहित कई उच्चाधिकारी पहुंचे।
घटना शिक्षा क्षेत्र छपिया के प्राइमरी स्कूल दरियापुर का है।जहाँ पढ़ाई कर रहे नौनिहालों के ऊपर अचानक जर्जर छत की ईंट व प्लास्टर बच्चो के ऊपर गिर पड़ा।जिसमें आधा दर्जन से अधिक छात्र-छात्राए छत के मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक छपिया श्यामबहादुर सिंह व शिक्षकों ने आनन-फानन में घायल बच्चो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया में भर्ती कराया।जहां पांच छात्रों की हालत गंभीर होने पर जिलाचिकित्सालय रेफर किया गया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ आलोक सिंह ने बताया कि दिव्या 6वर्ष,दीपक 6 वर्ष,विट्टू 6 वर्ष ,नैतिक पाण्डेय 5 वर्ष,अंकेत 7वर्ष,जितेंद्र 5 वर्ष,विशाल 6वर्ष,प्रिया 6 वर्ष गंभीर रूप से घायल है।उन्होंने बताया कि घायल छात्रों में दिव्या,दीपक ,विट्टू,नैतिक व अंकेत की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।बाकी बच्चो का इलाज हो रहा है।
डीएम,एसपी सहित अन्य उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे सूचना मिलते ही घटना स्थल पर डीएम नितिन बंसल,एडीएम रत्नाकर मिश्र,एसपी आर के नैयर,सीएमओ मधु गेरौला,एसडीएम बीके प्रसाद, सीओ मनकापुर एस के रवि,खण्ड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने जर्जर स्कूल का मुआयना किया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुँचकर घायल बच्चों का हाल चाल जाना तथा अभिभावकों को समुचित इलाज का आश्वासन देते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ