Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सागरपुर-पार्क में बंद बोरे में संदिग्ध-हालत में मिली महिला की लाश


अनीता गुलेरिया
दिल्ली : सागरपुर इलाके के शिवपुरी-पार्क में सुबह नौ बजे के करीब एक महिला की लाश मिलने से आसपास के इलाके के लोगों में हड़कंप-मच गया ।मौके पर पहुंची पुलिस को बोरे में बंद-संदिग्ध हालत में युवती की लाश मिली । पुलिस द्वारा आसपास-इलाके के अलावा अन्य-क्षेत्र में लगातार पूछताछ करने पर अभी तक इस मृतक महिला की कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है । 

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए मोर्चरी में रखवा दिया है । मौके पर मौजूद आला-अधिकारियों द्वारा मृत-महिला की उम्र (25) से (30) साल बताई गई है । उनके अनुसार महिला की लाश ज्यादा दिन पुरानी नही है लाश की परिस्थितियों को देखकर लग रहा है,कि इसकी हत्या कहीं और की गई है और लाश को ठिकाने लगाने के इरादे से यहां बंद-बोरे में फेंक दिया गया है । 

सागरपुर-पुलिस  हत्या का मामला दर्ज कर इस केस को हर एंगल से जोडकर गहन-छानबीन में जुट गई है । दिल्ली में आए दिन इस तरह की वारदातें महिला-संरक्षण के प्रति सरकारों के झूठे-दावों को उजागर करती नजर आती है ।क्या कोई सरकार दिल्ली में महिलाओ को संरक्षण देने में कामयाब हो पाएगी  ?
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे