Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

साकेतवासी रामआज्ञादास महराज को अयोध्या के सन्तों महंतो ने किया नमन


वासुदेव यादव
अयाेध्या। धर्मनगरी के रामघाट हाल्ट स्थित सिद्धपीठ रामनाम आश्रम फटिक शिला के साकेतवासी महन्त रामआज्ञा दास महाराज को शिद्दत से याद किया गया। गुरूवार काे उनका त्रयाेदश संस्कार था। इस अवसर अयाेध्या, वृन्दावन, ऋषिकेश, बिहार, नेपाल आदि जगहाें से आए हुए संत-महंताें व धर्माचार्याें ने साकेतवासी महन्त काे भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस माैके पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयाेजन हुआ, जिसमें सभी संताें ने अपने विचार व्यक्त किए।

 श्रद्धांजलि सभा में पीठ के महन्त शुकदेव दास महाराज ने कहाकि हम लाेगाें काे महन्त रामआज्ञा दास महाराज की कमी हमेशा अखरती रहेगी, जिसकी भविष्य में भरपाई करना बहुत ही मुश्किल है। वह हमारे गुरूभाई हाेने के साथ-साथ इस आश्रम के संयुक्त महन्त भी थे। जिनका सम्पूर्ण जीवन सादगी भरा रहा है। सरलता ताे उनमें इतनी रही कि वह देखते झलकती थी।

 इस माैके पर मुख्य रूप से दिगम्बर अखाड़ा के महन्त सुरेश दास, महन्त आत्मानंद दास उर्फ नेपाली बाबा, आचार्य पीठ तपस्वी छावनी महन्त परमहंसदास, श्रीरामवल्लभाकुंज अधिकारी राजकुमार दास, निर्वाणी अनी के महासचिव महन्त गाैरीशंकर दास, महन्त बृजनन्दन दास, महन्त रामानंद दास, स्वामी रामदिनेशाचार्य, महन्त जन्मेजय शरण, महन्त सत्येंद्र दास वेदान्ती, महन्त अवधेश दास, महन्त अवधकिशाेर शरण, भरत भूषण महाराज ऋषिकेश, महन्त रामउदार दास सीवान, महन्त वासुदेव दास, नेपाल, संत कृपालु रामभूषण, महन्त गिरीश दास, महन्त शशिकान्त दास, महन्त भूषण दास, स्वामी छविराम दास, नागा रामलखन, पार्षद पुजारी रमेश दास, राजूदास, महन्त उत्तम दास, ओमप्रकाश सिंह एडवोकेट आदि माैजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे