अमरजीत सिंह
अयोध्या । किशोरी ने फांसी के फन्दे में झूलकर खुद खुशी कर ली। घटना से गांव घर में कोहराम मच गया है। यह दुखद हादसा गुरूवार की अपराहन करीब 2 बजे बीकापुर नगर के इंस्पेक्टर का पुरवा गांव में हुआ। मृतका पुष्पा विश्वनाथ कोरी की पुुत्री थी उसकी उम्र करीब 16 साल की थी वह इण्टर की छात्रा भी थी।
सूत्रो के अनुसार किशोरी पुष्पा किसी बात से तनाव में आकर अपराहन 2 बजे के आसपास आंगन के बगल छप्पर निर्मित घर की बडेर में कपडे की रस्सी के सहारे गले में फांसी का फंन्दा लगाकर झूल गयी। घटना के समय परिजन घर के बाहर थे। सूना पाकर किशोरी ने घटना को अंजाम दे दिया जिसकी भनक तक परिजनोे को नही लग सकी।
जब परिजन अन्दर गये और किशोरी की झूलती हुई लाश देखी तो चींख उठे। आनन फानन में गांव घर के लोग मौेके पर पहुचे। सूचना पर पुलिस भी पहुची किशोरी के शव को नीचे उतारा गया शव का पंचायतनामा कर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया गया। इस सनसनी खेज घटना के असल कारणो का पता नही चल सका है। मौके पर पहुची पुलिस मामले की जांच पडताल करने में जुटी है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ