Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जीआर एकेडमी स्टूडेण्ट काउन्सिल के चुनाव में अभिषेक व सुषमा चुने गए कैप्टन



◆ 14 पदों के लिए पेपरलेस व आनलाइन सम्पन्न हुआ चुनाव
◆ एकेडमी के ही छात्रों ने तैयार किया था वोटिंग का मोबाइल ऐप

आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय के बगल में देवडाड़, माहनपार में स्थित जीआर एकेडमी के स्टूडेण्ट काउन्सिल का चुनाव गुरुवार को एकेडमी के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। पूरी तरह से पेपरलेस और आनलाइन पद्धति से सम्पन्न हुए इस चुनाव में अभिषेक और सुषमा स्कूल कैप्टन चुने गए। वहीं अंकित और दिव्यांशी वाइस कैप्टन चुने गए।
छात्र - छात्राओं को लोकतान्त्रिक प्रणाली से अवगत कराने के उद्देश्य से इस चुनाव का आयोजन किया गया। एक विशेष मतदाता पर्ची और एकेडमी के छा़त्रों के द्वारा तैयार किए गए मोबाइल ऐप के जरिए यह चुनाव पूरी तरह से पेपरलेस सम्पन्न हुआ। चूंकि चुनाव आनलाइन हुआ था। इसलिए इसका परिणाम भी तुरन्त पता चल गया। 14 पदों के लिए कुल 36 छात्र छा़त्राओं ने नामांकन किया था। प्रधानाचार्य जमाल अहमद के निर्देशन तथा मुख्य चुनाव अधिकारी तारिक अनवर, नोडल सुपरवाइजर अवनीश धर दूबे तथा पीठासीन अधिकारियों वन्दना सिंह, श्वेता जायसवाल, पूजा दुआ, कृष्ण कुमार सिंह, कृष्ण मुरारी तिवारी व बीना मिश्रा के कुशल नेतृत्व में निष्पक्ष व निर्भीक तरीके से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में यह चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव में विजयी प्रतिभागियों को प्रबन्धक प्रिंस त्रिपाठी, प्रबन्ध निदेशक प्रवीण त्रिपाठी, संरक्षक आशुतोष त्रिपाठी तथा संस्थापक घनश्याम त्रिपाठी ने अपना शुभाशीष प्रदान किया। वहीं शिक्षक व शिक्षिकाएं अर्चना दूबे, तपस्या दुआ, निधि सिंह, डाॅ अजय मिश्रा, रविराज गुप्ता, सुगन्धा चैरसिया, रुपांजलि मल्ल, रेनुका, देव सारस्वत आदि ने भी छात्र - छात्राओं को शुभकामनाएं दीं ।

■ ये चुने गए हेड व डिप्टी हेड

हेड ब्वाय - अभिषेक चैधरी, हेड गर्ल - सुषमा चैधरी, डिप्टी हेड ब्वाय - अंकित तिवारी, डिप्टी हेड गर्ल - दिव्यांशी श्रीवास्तव, स्पोर्ट कैप्टन ब्वाय - अनुराग यादव, स्पोर्ट़स कैप्टन गर्ल - संस्कृति श्रीवास्तवा, सीसीए कैप्टन ब्वाय - राजकुमार गुप्ता, सीसीए कैप्टन गर्ल - प्रियंका चैधरी, सीसीए वाइस कैप्टन ब्वाय - अमन नायक, सीसीए वाइस कैप्टन गर्ल - स्नेहा श्रीवास्तव

■ये चुने गए हाउस कैप्टन व वाइस कैप्टन

● रेड हाउस: कैप्टन ब्वाय- विवेक राज, कैप्टन गर्ल - अन्वेषा राय, वाइस कैप्टन ब्वाय - इन्द्रजीत निषाद, वाइस कैप्टन गर्ल - प्रियंका मिश्रा
● ग्रीन हाउस: कैप्टन ब्वाय - दीपक अग्रहरि, कैप्टन गर्ल - सृष्टि मिश्रा, वाइस कैप्टन ब्वाय - अमन यादव, वाइस कैप्टन गर्ल - आरोही सिंह
यलो हाउस: कैप्टन ब्वाय - दिव्यांश श्रीवास्तव,  कैप्टन गर्ल - समीक्षा राय, वाइस कैप्टन ब्वाय - आशुतोष पाण्डेय , वाइस कैप्टन गर्ल - समीक्षा चैधरी
ब्लू हाउस: कैप्टन ब्वाय- अमन खान,  कैप्टन गर्ल - माधवी यादव, वाइस कैप्टन ब्वाय - चन्द्रेश मद्धेशिया, वाइस कैप्टन गर्ल - संस्कृति सारस्वत

■ 14 अगस्त को दिलाई जाएगी शपथ
एकेडमी के प्रधानाचार्य जमाल अहमद ने बताया कि सभी विजयी छात्र - छात्राओं को पद व गोपनीयता की शपथ आगामी 14 अगस्त को दिलाई जाएगी तथा उन्हें विभिन्न दायित्वों का प्रभार दिया जाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे