दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा।छपिया थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर चले लाठी डंडे जिसमे 3 महिलाएं सहित 7 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए मामला छपिया थाना क्षेत्र के अगयामाफी गॉव का है।
थाना प्रभारी श्यामबहादुर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह अगयामाफी गॉव में आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षो के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के झिनकान,राजाराम, सुमन,कौशिल्या,पूजा पुत्री झिनकान घायल हो गयी दूसरे पक्ष के सालिकराम वर्मा,विपिन वर्मा,सीमा वर्मा पुत्री सालिकराम,शिवम,शिवानी पुत्री विपिन वर्मा घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया लाया गया जहाँ विपिन वर्मा को जिला अस्पताल गोंडा रिफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षो के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है शांति व्यवस्था हेतु गॉव में फोर्स की तैनाती कर दी गयी हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ