Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, अधिशासी अधिकारी व सभासदों द्वारा किया गया वृक्षारोपण




अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। आजादी के आंदोलन के दौरान अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के 77 वें वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को वृहद वृक्षारोपण महाकुंभ आयोजन में नगर पालिका बलरामपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि साबान अली, अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार जयसवाल के साथ तमाम अधिकारियों कर्मचारियों तथा सभासदों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

 नगर पालिका परिषद से लेकर वीर विनय चौराहा, एमपी स्कूल होते हुए तुलसीपुर रोड पर जगह-जगह वृक्ष लगाकर नगर के लोगों को वृक्षारोपण का संदेश दिया गया । शाबान अली  सहित अभियान में सम्मिलित अधिकारियों तथा सभासदों ने नगर वासियों से अपील किया कि ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को रोकने के लिए तथा आम जनता के लिए स्वच्छ जलवायु व हवा प्रदान करने के लिए कम से कम 2 वृक्ष अवश्य लगाएं । वृक्ष लगाने के बाद उसकी देखभाल करके उसे बड़ा करने की ही जिम्मेदारी अवश्य लें। 

ऐसा करके ही हम प्राकृतिक असंतुलन को रोक सकते हैं जो हमारे बदलते प्राकृतिक असंतुलन के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है । वृक्षारोपण के दौरान सभासद संजय कुमार मिश्रा, विनोद गिरी, कुलदीप वर्मा, राघवेंद्र कांत सिंह, ध्रुव, सुभाष पाठक, श्रद्धानंद सिंह, रवि मिश्रा, अजीत कुमार, तारिक पठान, जगदीश तिवारी, शमशाद अहमद, शफीक अहमद, शान मोहम्मद तथा इरशाद अहमद सहित कई सभासद व नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे