Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यशाला में एसपी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश




अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय स्थित रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार में  शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों व पुलिस कार्यालय में संचालित शाखाओं के शाखा प्रभारी तथा अन्य कर्मचारियों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए ।

                पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार  एसपी देव रंजन वर्मा ने  कार्यशाला में मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों को टोपी सेट करने व लगाने के तरीकों के बारे में बताया गया तथा पिस्टल का धारण करने वाले अधिकारियों को पिस्टल को ठीक ढंग से धारण करने के सम्बन्ध मे निर्देश दिया । उन्होंने निर्देश दिया कि नेम प्लेट पर अधिकारी व कर्मचारी का नाम हिंदी में, पी0एन0ओ0 नंबर व कर्मी का ब्लड ग्रुप स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए ।
               
एसपी देव रंजन वर्मा ने थाना स्तर पर बने डिजिटल वालंटियर ग्रुप की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि थाना स्तर पर बने डिजिटल वॉलिंटियर ग्रुप के अलावा सर्किल स्तर पर भी  डिजिटल वालंटियर ग्रुप बनाए जाएं जिसमें ब्लॉक प्रमुख, पूर्व ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, कोटेदार, चौकीदार ,राजनीतिक दल के पदाधिकारी, परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर, पत्रकार, पुलिस पेंशनर, डॉक्टर्स, स्कूल के प्रधानाचार्य  सहित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों को विशेष रूप से ग्रुप का सदस्य बनाया जाए । उन्होंने सुरक्षा हेतु लगाए गये गार्द ड्यूटी के संबंध में निर्देश दिया गया कि जनपद में सभी थानों , क्वार्टर गार्ड  या अधिकारियों के आवासों पर लगाए जाने वाले संतरी ड्यूटी हमेशा बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर तथा  राइफल को कॉम्बैट पोजीशन में रखकर ड्यूटी करेंगे । 

एसपी श्री वर्मा ने बकरीद के संबंध में बताया कि बकरीद के दिन सुबह 6 बजे से शाम के 4 बजे तक  13 थानों पर जनपद के सफाई प्रभारी, एक एंबुलेंस डॉक्टर सहित, विद्युत विभाग प्रभारी तथा जल विभाग के प्रभारी हर थाने पर उपस्थित रहेंगे जो बकरीद के दिन आवश्यकता पड़ने पर कार्यवाही करेंगे । इस प्रकार से जनपद में 13 थानों पर कुल 13 मिनी कंट्रोल रूम बन सकेगा ।  उन्होंने निर्देशित किया कि त्योहारों में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए सभी थाना प्रभारी व्यक्तिगत रूप से उन्हें कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दें । उन्होंने निर्देश दिया कि जनपद में की जाने वाली वाहन चेकिंग के दौरान वाहन सीज करते समय वाहन चालक के पूछताछ का वीडियो तथा उसके पहचान पत्र की फोटो अपने पास सुरक्षित रखेंगे । वाहन चालक का पता सुनिश्चित होने पर ही गाड़ी को रिलीज करें । वाहन चेकिंग के दौरान अभद्रता करने, कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध तत्काल मुकदमा लिखवायें । 
              
एसपी देव रंजन वर्मा ने गोष्ठी में अवगत कराया कि जम्मू कश्मीर में धारा 35ए व 370 हटाई गई है । इसको दृष्टिगत कुछ अराजक तत्वों द्वारा त्योहारों पर शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की जा सकती है । सभी थाना प्रभारी संवेदनशील स्थानों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए इस प्रकार के अवांछित तत्वों पर नजर रखकर कार्यवाही करेंगे जिससे जनपद में शांति व्यवस्था प्रभावित न हो । 15 अगस्त के बाद जनपद भर में यूपी कॉप एप्प पखवाड़ा का अभियान चलाया जाएगा जिसमें जनपद के सभी हाई स्कूल से ऊपर लगभग 150 स्कूलों व कॉलेजों में पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा जाकर उत्तर प्रदेश पुलिस महत्वाकांक्षी एप्लीकेशन यूपी कॉप एप तथा उससे मिलने वाली 27 प्रकार की सेवाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा अधिक से अधिक जनता के लोगों के मोबाइल फोन में इस एप्लीकेशन को इंस्टॉल करवाया जाएगा ।

 वहींं माह  सितंबर में यूपी कॉप एप के संबंध में जागरुकता के उद्देश्य से परीक्षा करावायी जायेगी, जिसमें स्कूल में पढ़ने वाले छात्र तथा उसके माता-पिता परीक्षा दें सकेगें । जिस परीक्षा में यूपी काप एप्लीकेशन के बारे में सवाल होंगे । यह परीक्षा सर्किल स्तर पर बलरामपुर पुलिस द्वारा आयोजित की जाएगी । ज्यादा सवालों के सही जवाब देने वाले कुल 200 परिवारों का चयन करते हुये पुरस्कृत किया जाएगा । उन्होंने जनपद में लंबित विवेचनाओं के संबंध में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि विवेचना के संबंध में प्रत्येक थाना प्रभारी सप्ताह में एक दिन अपने स्तर से लंबित विवेचनाओं का ओ0आर0 करेंगे । 31 मार्च तक लिखे गए मुकदमों की विवेचना 31 अगस्त तक समाप्त करने का लक्ष्य  निर्धारित किया है ।

 उन्होंने  गोष्ठी में मौजूद पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया कि  जनपद में शीघ्र ही डिजिटल ओ0आर0 शुरू किया जाएगा । एसपी श्री वर्मा ने ऑपरेशन सुरक्षा संपर्क के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने अपने थाना क्षेत्र में चलने वाले up100 के दो पहिया व चार पहिया वाहनों को निर्देशित करें कि अपने अपने क्षेत्र में पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्यक्तियों, प्रतिष्ठानों , दुकानों तथा स्कूल के प्राधानाचार्यों से संपर्क करके उनसे कुशलता लेंगे ।

 एसपी द्वारा मुनादी टीम के संबंध में निर्देशित किया गया कि तामिला कराने के दौरान तमिला कराते हुए फोटो खींचकर रेनबो कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे । गोष्ठी के अंत में उन्होंने गरुण वाहिनी के संबंध में निर्देशित किया कि गरुड़ वाहिनी चेकिंग अभियान की कार्यवाही प्रत्येक थाने समय-समय पर करते रहें । बकरीद त्योहार के मद्देनजर जनपद भर में सभी थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्र मे  मोटरसाइकिल से फ्लैग मार्च करवायेगें ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे