अखिलेश्वर तिवारी
विधायक ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को ड्रेस भी किया वितरित
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के शिक्षा क्षेत्र सेखुईकला अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोयलरा में सदर विधायक पलटू राम, खंड शिक्षा अधिकारी मनीराम वर्मा ने संयुक्त रूप से बच्चों को ड्रेस वितरित कर विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण करके कार्यक्रम का समापन किया ।
वृक्षारोपण के अवसर पर सदर विधायक पलटूराम ने बच्चों को संबोधित करते हुए खूब पढ़ने का आवाहन किया तथा कहा कि आजादी के बाद पहली बार मोदी योगी सरकार ने शिक्षा के प्रति जागरूक होकर अच्छी शिक्षा के साथ साथ गरीबों को भी सम्मानजनक शिक्षा प्राप्त हो इसलिए विद्यालयों में ड्रेस जूता मोजा बैग आदि निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है ।
विद्यालयों का सुंदरीकरण टाइल्स विद्युतीकरण के साथ साथ कंप्यूटर शिक्षा हेतु व्यापक स्तर पर व्यवस्था की गई है ताकि गरीब बच्चों में हीन भावना उत्पन्न ना हो । बड़े-बड़े स्कूलों की सुविधाएं प्राइमरी और जूनियर स्तर पर सरकार द्वारा कराया जा रहा है । खंड शिक्षा अधिकारी मनीराम वर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं । शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने हेतु हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं ।
आज प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों की शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ी है । बच्चों को अच्छे से अच्छा शिक्षा देने की व्यवस्था की जा रही है ।अंग्रेजी माध्यम के भी विद्यालय बनाए जा रहे हैं । इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ कल्पना सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में सहायक अध्यापक कल्पना कुमारी, सुषमा गौतम ग्राम प्रधान राम विशुन, जिला मीडिया प्रभारी डी पी सिंह, शत्रुघन सोनकर, अरुण मिश्रा, विद्यालय के अध्यक्ष मनोज कुमार व बजरंगी तिवारी सहित तमाम अभिभावक व बच्चे मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ