Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सीओ के पैरोकार ने कोतवाल को जड़ा थप्पड़


पैरोकार पर रुपये एसएसपी कार्यालय न जमा करने का आरोप 
लाइन हाजिर होने के बाद पैरोकार एक दिन बाद एसएसपी को दे चुका था इस्तीफा
 अमरजीत सिंह 
अयोध्या । जिले के रुदौली कोतवाली परिसर मे देर शाम वाहन चालान का पैसा कार्यालय मे जमा न करने को लेकर सीओ पैरोकार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने लाइन हाजिर कर दिया।आक्रोशित पैरोकार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अपना इस्तीफा सौप दिया।इस्तीफा के बाद अपने ऊपर कोतवली में मुकदमा दर्ज होने की सूचना मिलने पर जानकारी करने कोतवाली पहुचे सीओ पेशी के पैरोकार ने कोतवाल रुदौली से कहा सुनी के दौरान आक्रोशित पैरोकार ने कोतवाल को थप्पड मार दिया। बीच बचाव करने पहुचे पुलिस कर्मियो को भी चोट आई। कोतवाली रुदौली में आरोपी पैरोकार पर मुकदमा दर्ज कर लिया ।
          
जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह की है।लेकिन पुलिस द्वारा मामले को दबाने मे जुटी रही जिसकी भनक देर शाम मीडिया को हो गयी।बताते है कि सीओ कार्यलय के पेशकार अशोक गौड़ को दो दिन पहले सीओ कार्यलय से वाहन चालान का 27 हजार एक सौ पैतीस रूपये एसएसपी कार्यलय में जमा करने के लिए दिए गए थे।
लेकिन गुरुवार तक वह पैसे एसएसपी कार्यलय में पैसा न जमा होने पर कार्यवाही किये जाने की सूचना पैरोंकार को मिली। सूचना मिलने पर अपनी कार से पैरोकार कोतवाली पहुच कर सीओ के पैरोकार अशोक कुमार गौड़ ने प्रभारी निरीक्षक विश्व नाथ प्रसाद यादव से पूछा की क्या मेरे विरुद्ध मुकदमा लिखा जा रहा है। 

कोतवाल ने कहा की अभी ऐसी कोई बात नही है अगर तहरीर मिलती है तो लिखा जायेगा। इतना सुनते ही पैरोकार व कोतवाल के बीच कहा सुनी होने लगी और देखते ही देखते ही गाली गलौज ततब्दील हो गया।आक्रोशित पैरोकार ने अपनी कार ने डंडा निकल लिया और और कोतवाल को मारने के लिए दौड़ पड़ा।कोतवाल को डंडे से मारने के लिए जाते देख थोड़ी दूर खड़े दरोगा सुजीत मौर्या सिपाही आनंद कुमार पहुचे और रोकने लगे।
मारने पर आमादा पैरोकार को और पुलिस कर्मियो ने किसी तरह हटाया।हमला के बाद कोतवाल विश्वनाथ प्रसाद यादव दरोगा सुजीत मौर्या सिपाही आनंद कुमार का चिकित्सीय परीक्षण अस्पताल भर्ती कराया गया है। कोतवाल ने बताया की हमला करने वाले सीओ के पैरोकार पर उनकी तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ धर्मेन्द्र यादव ने बतया की कोतवाल की तहरीर पर देर शाम मुकदमा दर्ज किया गया।
       
जबकि वही आरोपी पैरोकार अशोक कुमार गौड़ का मोबाइल बंद था लेकिन फेसबुक आई पर सीओ रुदौली धर्मेन्द्र यादव व कोतवाल विश्वनाथ यादव से जान का खतरा होने की लिखित मुख्यमंत्री,पुलिस महा निरीक्षक व उपमहानिरीक्षक के नाम से प्रार्थना पत्र अपलोड किया गया है।शिकायती पत्र में पीड़ित पैरोकार का आरोप हैं कि सीओ रुदौली धर्मेन्द्र यादव के इशारे पर कोतवाल द्वारा फर्जी मुकदमे फसाने की बातों कि जानकारी करने गया था ।

 कोतवाल से पूछने पर कहा गया कि ऐसी बात नही है तहरीर मिलने पर मुकदमा लिख देगें।फिर पैरोकार ने कहा कि हम सीओ रुदौली धर्मेन्द्र यादव के खिलाफ भष्ट्राचार की तहरीर दे रहा हू।आप मुकदमा लिखे इतना सुनते ही कोतवाल विश्वनाथ यादव आग बबूला होकर हमलावर होने का जिक्र व जान को खतरा होने की आशंका जाहिर करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी से मिलकर सीओ रुदौली व कोतवाल पर मुकदमा दर्ज करने की माग व नौकरी से इस्तीफा देने की बात फेसबुक पर अपडेट तहरीर मे पैरोकार द्वारा   कही गयी।इतना ही फेसबुक आईडी पर सीओ रुदौली धर्मेन्द्र यादव पर वाहन चलान पर 1000 रुपये वसूल कर 300 रुपये की देने व राजस्व को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया है।


एसएसपी ने प्रकरण की जांच एसपी ग्रामीण सौंपा 
अयोध्या । सिपाही के कोतवाल पर हमले का मामले को लेकर मारपीट के एक दिन पहले ही सिपाही अशोक गौड़ एसएसपी को दे इस्तीफा चुका था। 

इस्तीफा देने के बाद कोतवाल विश्वनाथ यादव से की मारपीट की। इससे पहले ही अशोक कुमार गौड़ लाइन हाजिर किए जा चुके थे । सीओ रुदौली सिपाही डाक रनर ने गुरुवार को सुबह कोतवाली रुदौली में कोतवाल पडे डंडे से हमलावर होने व थप्पड मारने का आरोप हैं। मामला।सिपाही अशोक गौड़ ने सीओ रुदौली व कोतवाल रुदौली पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री व अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।एसएसपी आशीष तिवारी ने मामले को लेकर एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह को जांच सौप दिया है कहा कि सिपाही के पत्र के आधार पर अधिकारियों पर लगे आरोपों की भी होगी जांच सिपाही की भी जांच होगी। सिपाही अशोक गौड़ ने सीओ रुदौली व कोतवाल रुदौली पर भ्रष्टाचार के आरोप का लगाया।



प्रकरण को लेकर हर पहलुओ पर जांच पर की जा रही है जाच के दौरान जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।पैरोकार के इस्तीफा को लेकर कहा कि जो भी कार्यवाही होगी जाच के बाद ही होगी।
शैलेन्द्र कुमार सिंह 
एसपी ग्रामीण  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे