Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपाइयों ने अभिनंदन उत्सव के जरिए मनाई खुशियां


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के पहलवारा पीपल चौराहा पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार का अभिनंदन उत्सव कश्मीर हो या गोहाटी अपना देश अपना माटी के नारों के साथ मनाया गया।              

                     जानकारी के अनुसार अभिनंदन उत्सव में आज के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री एवं जनपद प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटा कर को हटाकर पूरे देश को एक करने का काम किया है । पूरे देश में एक विधान एक निशान एक संविधान करने का जो साहस दिखाया है इसके लिए देश की जनता अभिनंदन कर रही है । 

तमाम सरकारें आई उन्होंने साहस नहीं जुटाया कश्मीरी हमारे भाई बहन हैं उनकी पहचान धारा 370 से नहीं है उनकी पहचान कश्मीरियत से है जो भारतीयता के अंग है।  अभिनंदन समारोह के अवसर पर सदर विधायक पलटूराम ने कहा कि आज पूरा देश उत्सव मना रहा है आज पूरा देश एक हो गया है । हमारे पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक संविधान एक निशान एक प्रधान के नारों के साथ अपना बलिदान दिया था । 

आज उनका यह सपना पूर्ण हुआ आज जहां पूरे देश का विकास हो रहा है । धारा 370 के कारण कश्मीरियों का विकास नहीं हो पा रहा था । कश्मीर का जनजीवन अब सामान्य होगा और तरक्की का रास्ता सुगम होगा । इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, नगर अध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, जिला मंत्री विजय गुप्ता, विधानसभा प्रभारी पवन शुक्ला, सभासद मंटू सिंह, विनोद गिरी, करुणेश सिंह, ऋषभ सिंह व आईटी प्रमुख अंशुमाली भारतवंशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन उत्सव में भाग लेकर नरेंद्र मोदी और अमित शाह आभार व्यक्त किया ।
अटैचमेंट क्षेत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे