Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संचार विहार मनकापुर में चल रहे नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का हुआ समापन


दुर्गा सिंह पटेल 
मनकापुर गोंडा:संचार विहार आई टी आई स्थित आफिसर क्लब के हाल में सावन महीने में 1अगस्त से 9 अगस्त तक निरन्तर चल रही नौ दिवसीय  संगीत मय शिव महापुराण कथा का आज समापन हो गया। कथा के प्रथम दिन शिव महापुराण कथा के मुख्य अतिथि आईटीआई लिमिटेड के महाप्रबन्धक राजीव सेठ, मानव संसाधन प्रमुख वाई एस चौहान द्वारा पूजन-अर्चन कर शुभारम्भ की गयी थी।

 शिव महापुराण कथा के अन्तिम दिन बड़ी कुटिया, प्रमोदन, अयोध्या के कथा वाचक आचार्य पं0 श्री राम जी शास्त्री ने आध्यात्मिक जागरण एवं जन कल्याण हेतु भगवान शिव एवं श्री राम पर आधारित बड़े ही रोचक प्रसंग एवं कहानियों से शिवभक्तों को भावविभोर कर मन्त्र मुग्ध कर दिया। शास्त्री जी ने भक्तों को कथा के बीच- बीच में शिव के भजनों द्वारा आनन्दित करते हुए कहा कि वैसे तो भगवान शिव सबकी इच्छा पूरी करते है | लेकिन सावन मास में सुनी हुई शिव महा पुराण कथा से  विशेष फल की प्राप्ति होती है। 
वीडियो 

कथा के अंतिम दिन मुख्य अतिथि आईटी आई के महाप्रबन्धक राजीव सेठ, अतिरिक्त महा प्रबन्ध दिलीप कुमार शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख वाई एस चौहान, टाउन शिप प्रमुख सतीश चंद्र मिश्रा,आई टी आई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिवराम सिंह, रामलखन वर्मा के अलावा सैकड़ों की संख्या में संचार विहार के शिव-भक्त मौजूद रहे | अंत मे पूजा-अर्चन, हवन कर ब्राम्हणों को भोजन कराकर दान दक्षिणा देने के बाद विशाल भण्डारे में सैकड़ों शिव भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे