Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समाजवादी पार्टी ने सदर तहसील गेट पर किया धरना-प्रदर्शन




अखिलेश्वर तिवारी
पूर्व मंत्री डॉक्टर एस पी यादव के नेतृत्व मे किया गया प्रदर्शन
बलरामपुर ।। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा विद्युत बिल बढ़ाए जाने तथा महंगाई व भ्रष्टाचार के विरोध पर समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री डॉक्टर शिव प्रताप यादव की अगुवाई में रैली निकालकर विरोध विरोध प्रदर्शन किया तथा सदर तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए ।समाजवादी कार्यकर्ता  बढ़ा हुआ विद्युत बिल वापस लेने, कानून व्यवस्था में सुधार करने तथा किसानों का कर्ज माफ करने की मांग कर रहे थे ।

 सपा नेताओं ने अपने संबोधन में योगी सरकार को किसान मजदूर तथा गरीबों का विरोधी बताया । यह भी कहा गया कि योगी सरकार सभी मोर्चों पर पूरी तरह से विफल है । अपने संबोधन में डॉ एस पी यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश के योगी सरकार जनता की मूलभूत सुविधाओं को पूरा ना करके केवल गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं ।
महंगाई बढ़ रही है, विद्युत बिल बढ़ाया जा रहा है, किरायों में बढ़ोतरी हो रही है, रोजगार नहीं मिल रहे हैं, बेरोजगार युवक इधर-उधर भटक रहे हैं, गरीब जनता का हक छीना जा रहा है परंतु सरकार अपनी पीठ खुद थपथपा रही हैं ।

 सभा को संबोधित करते हुए युवा नेता राकेश यादव ने  प्रदेश की योगी सरकार को सभी मोर्चों पर विफल बताया । उन्होंने कहा कि योगी सरकार प्रदेश में रोजगार सृजन नहीं कर पा रही है । बेरोजगार युवक रोजगार के लिए भटक रहे हैं । भ्रष्टाचार बढ़ रहा है महंगाई भी बढ़ रही है । सरकार बिगड़ी हुई कानून  व्यवस्था को काबू में नहीं कर पा रही हैं ।  

सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जाा रहा समाजवादी पार्टी सहित विभिन्नन विपक्षी दलों के नेताओं कोतमा मामलों में फंसाने  की साजिश की जा रही हैं ।उन्होंने चेतावनी दी के यदि प्रदेश सरकार कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न  तत्काल बंदना किया तो पूरेे प्रदेश में धरना प्रदर्श्शन व चक्का जाम किया जाएगा । प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे