Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छपिया क्षेत्र में आबकारी विभाग का शराब के ठिकानों पे ताबड़तोड़ छापेमारी


दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा।छपिया थाना क्षेत्र में  आबकारी विभाग व पुलिस की छापेमारी से छपिया क्षेत्र में शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया। छपिया क्षेत्र के भावजितपुर गॉव में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई खबर सुनते ही शराब पीने व पिलाने वालों में अफरा-तफरी मच गई अवैध रूप से बनाई जा रही कच्ची शराब की दर्जनों भट्ठियों को आबकारी व पुलिस ने तोड़कर नष्ट कर दिया लगभग दो घंटे तक चली छापेमारी के दौरान पुलिस ने 30 कुंतल लहन को मौके पर ही नष्ट किया साथ ही मौके पर 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है |
वीडियो 

आबकारी व पुलिस की छापेमारी की जानकारी शराब कारोबारियों को पहले हो जाने के चलते शराब बनाने में लिप्‍त लोग घर छोड़कर पहले ही फरार हो गए आबकारी निरीक्षक मनकापुर सतेंद्र सिंह ने बताया कि यह छापेमारी जिलाधिकारी के निर्देशन पर आबकारी विभाग व स्थानीय पुलिस की देख रेख में हुई छापेमारी के दौरान भावजितपुर गॉव से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक युवक को धर दबोचा गया जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है |

उन्होंने ने बताया कि इसी तरह की छापेमारी समय - समय पर होती रहेगी जिससे शराब बेचने व बनाने वालों पर कार्यवाही हो सके। छापेमारी के दौरान आबकारी विभाग के अकलू प्रसाद, संजीत सिंह व पुलिस विभाग के प्रभारी निरीक्षक श्यामबहादुर सिंह, चौकी प्रभारी मसकनवा राजकुमार सिंह,उपनिरीक्षक डोरीलाल गंगवार,कांस्टेबल अखिलेश रॉय,चेतन पाण्डेय,रामू सिंह,अजय निषाद,गजेंद्र तिवारी,सहित कई अन्य लोग टीम में शामिल रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे