Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नपाप अध्यक्ष प्रतिनिधि ने अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण


अखिलेश्वर तिवारी
मुख्यालय के ईदगाह तथा कब्रिस्तानो पर व्यवस्था का लिया जायजा
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषद अध्यक्षा किताबुन्निशा के प्रतिनिधि साबान अली ने नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों तथा सभासदों के साथ आगामी त्यौहार बकरीद ईदुज्जहा की तैयारी को लेकर ईदगाहों व कब्रिस्तान पर जाकर स्थिति का जायजा लिया तथा मौजूद अधिकारियों को साफ सफाई प्रकाश व पानी व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि साबान अली ने अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार जयसवाल, अवर अभियंता जल राशिद सईद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक बहोरन सिंह, सफाई प्रभारी सुरेश गुप्ता, शैलेंद्र कुमार, सभासद वकील अंसारी व सफीक के साथ नगर में स्थित बीबी बांदी साहिबा जामा मस्जिद, नवसहरा बड़ा ईदगाह तथा छोटा ईदगाह के अलावा अंधियारी बाग कब्रिस्तान, नौशहरा कब्रिस्तान व मस्तान शाह बाबा कब्रिस्तान का जायजा लिया । 

साबान अली ने आगामी बकरीद त्यौहार की तैयारी को लेकर साफ सफाई प्रकाश तथा जल की समुचित व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिया । उन्होंने बकरीद की नमाज पढ़ने के लिए जमीन का भी निरीक्षण किया और समतलीकरण कराए जाने का भी निर्देश दिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे