अखिलेश्वर तिवारी
सरेआम पिटाई करते देखते रहे तमाम अधिवक्ता व फरियादी
बलरामपुर ।। आपने अक्सर पुरुषों द्वारा महिलाओं की पिटाई करते अथवा प्रताड़ित करते हुए देखा व सुना होगा परंतु जनपद बलरामपुर के दीवानी कचहरी परिसर में एक महिला द्वारा एक पुरुष की सरेआम पिटाई करते हुए वायरल वीडियो ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है ।
इस दबंग महिला ने भरी कचहरी में ना सिर्फ पुरुष की जमकर पिटाई की बल्कि घंटों तक बंधक बनाए रखा ।आश्चर्य तो इस बात का है कि इस महिला को रोकने की हिम्मत ना तो किसी अधिवक्ता ने की और ना ही कचहरी परिसर में मौजूद पुलिस कर्मी ।
वायरल वीडियो
जानकारी के अनुसार बलरामपुर के दीवानी कचहरी परिसर से जो तस्वीरें सामने आई हैं वह आपको हिला कर रख देगी। अमूमन आपने पुरुष को महिला को पीटते हुए देखा होगा लेकिन यहां कुछ नजारा उससे उलट है, यहां एक दबंग महिला ने एक पुरुष को न सिर्फ पीटा बल्कि उसे काफी समय तक बंधक बनाकर रखा। यह पूरी वारदात सदर दीवानी कचहरी परिसर में होती रही और पुलिस इससे बेखबर चैन की नींद सोती रही, कचहरी में चल रहे इस ड्रामे को रोकने की किसी अधिवक्ता ने जहमत भी नहीं उठाई। काफी देर तक यह ड्रामा चलता रहा और महिला उसको पीटती रही।
ये वायरल तस्वीरें बलरामपुर दीवानी कचहरी परिसर की है फिलहाल पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। बताया जा रहा है कि महिला और बुजुर्ग के बीच कुछ पैसों की लेन-देन थी जिसे लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ