Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पेशी पर आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत


अमरजीत सिंह 
 अयोध्या।रुदौली कोतवाली क्षेत्र के सिधौना मजरे आशूमऊ मे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।युवक का घर के कमरे में पंखे से लटका मिला परिजनो के सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया।और  पुलिस जांच में जुटी है।
   
  कोतवाली रुदौली के सिधौना गांव मे अमर नाथ पुत्र बद्रीनाथ 22 शव कमरे में फंदे से लटकता देख गांव में सनसनी फैल गयी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्ज़े मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया।उपनिरीक्षक गुलाम रसूल ने बताया कि मृतक के चाचा भगवान दास द्वारा तहरीर दी गई  कि उसका भतीजा अमरनाथ आज सुबह करीब 6:00 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। 

मौके पर सीओ रुदौली धर्मेन्द्र यादव कोतवाल विश्वनाथ यादव ने अयोध्या से फील्ड यूनिट बुलाकर जाच की। परिजनों के मुताबिक मृतक बलात्कार का  आरोपी था जो मुकदमे की  पैरवी के लिए दो दिन पहले दिल्ली से आया था।और घर मे अकेले रहता था। मृतक पर गाँव के राम बहादुर पुत्र राम नेवाज के द्वारा एक वर्ष बलात्कार  मुक़दमा दर्ज कराया गया था।युवक की मौत के  बाद गाँव में अफवाहों का बाजार गर्म है। कोतवाल विश्वनाथ यादव ने बताया कि मृतक का पीएम के लिए भेज दिया है जांच पड़ताल शुरू है पीएम रिपोर्ट आने के बाद कुछ बता पायेगें ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे