अमरजीत सिंह
अयोध्या। जनपद के पूराकलन्दर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है।गिरोह के कब्जे से अलग-अलग जगहों से चुराई गई तीन मोटरसाइकिल बरामद कर चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचा कारतूस और चाकू भी पकड़ा है। सभी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर चालान किया गया।
शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक नगर विजयपाल सिंह ने क्षेत्राधिकारी अयोध्या अमर सिंह व पूराकलन्दर पुलिस की मौजूदगी में बताया कि शुक्रवार की देर शाम पूराकलन्दर पुलिस भाभा चौराहे के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर का अजाब की जांच की गई तो वह सकपकाने लगा।
कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की है। वह अन्य लोगों के साथ गिरोह बनाकर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस में पकड़े गए युवक की निशानदेही पर तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया और इनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद बाइकों में एक बाइक इसी सावन मेले में अयोध्या आये गोण्डा निवासी एक युवक की है।जबकि दूसरी बाइक तीन दिन पूर्व कोतवाली नगर के मोढ़ा से और तीसरी बाइक एक पखवाड़ा पूर्व राजकीय इण्टर कॉलेज में अम्बेडकर नगर से परीक्षा देने एक छात्र की है।
गिरोह के लोगों का कहना है कि वह लोग बाइक का पंजीकरण नम्बर बदल देते हैं और चेचिस नम्बर रगड़ कर अस्पष्ट कर देते हैं। कुछ दिन चोरी की बाइक इस्तेमाल करने के बाद इनको बेच दिया जाता है। एसपी सिटी ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने तमंचा- कारतूस और चाकू भी बरामद किया है| प्रकरण में थानाध्यक्ष मारकण्डेय सिंह ने पकड़े गए सोनू यादव पुत्र रामचन्दर,बृजेश यादव पुत्र धर्मपाल यादव व राजकुमार यादव पुत्र धर्मपाल यादव निवासीगण तेरहूकापुरवा सथरी थाना पूराकलन्दर तथा राधेश्याम उपाध्याय पुत्र भरतराम निवासी ग्राम साखूपारा थाना पूराकलन्दर के खिलाफ चोरी का वाहन बरामद होने,धोखाधड़ी और कूट रचना की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है।सभी का चालान किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ