Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राष्ट्रवाद की विचारधारा सतत जीवित रखनें में दे अपना योगदान :स्वतंत्रदेव सिंह


अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो ।भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को रात्रि विश्राम कर शनिवार को सर्किट हाउस में भाजपा की समन्वय समिति की बैठक किया। बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता व अधिकारी दोनो सद्व्यवहार करके जनता की समस्याओं का निराकरण करें। सरकारी की छवि बनाये रखने के लिए सभी का सौम्य व्यवहार होना अति आवश्यक है।

 कई पीढ़ियों की तपस्या की वजह से आज राष्ट्रवाद की विचारधारा प्रभावी हुई है। इसे सत्त जीवित रखने में अपना योगदान दें। 
उन्होने कहा कि विना भेदभाव के समाज के सभी वर्गो का सम्मान करें। सीग्रेड के बूथों पर विशेष अभियान चलाकर जनता का विश्वास हासिल करें। सरकार की समीक्षा न करते हुए उपलब्धियों का बखान करें। सोशल मीडिया पर सकारात्मक व रचनात्मक पोस्ट ही शेयर करे। कार्यकर्ता निरंतर आम जनता के बीच रहकर उसने संवाद स्थापित करें। 

पदाधिकारी लगातार संगठन को मजबूत करने पर अपनी भूमिका पर चिंतन करते रहे। बूथ स्तर के कार्यकर्ता संगठन की रीठ है। उनकी सक्रियता अति आवश्यक है। समन्वय समिति की बैठक में सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायको में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, बाबा गोरखनाथ, शोभा सिंह चैहान तथा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, संजीव सिंह राधेश्याम त्यागी, परमानंद मिश्रा, अरविंद सिंह, शैलेन्दर कोरी, प्रमुख थे। 

रामनगरी में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने हनुमानगढ़ी, कनकभवन, रंगमहल महल, रामबल्भाकुंज का दर्शन पूजन किया और कारसेवकपुरम में विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे