अमरजीत सिंह
अयाेध्या । धर्मनगरी के जानकीघाट स्थित दर्शन भवन के साकेतवासी महन्त पूर्व सांसद विश्वनाथ दास शास्त्री महाराज काे शिद्दत से याद किया गया। माैका था शनिवार काे उनकी चाैथी पुण्यतिथि पर्व का। इस माैके पर अयाेध्याधाम के विशिष्ट संत-महंताें व धर्माचार्याें ने मन्दिर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुुमन अर्पित करते हुए नमन किया।
साथ ही पूर्वाचार्य महन्त के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश भी डाला। इस अवसर पर आश्रम की वर्तमान महन्त डॉ. ममता शास्त्री ने कहाकि उनके गुरू बहुत ही सरल स्वभाव के संत थे। सरलता ताे उनमें इतनी थी कि जाे एक बार उनसे बात कर लेता था। ताे वह उन्हीं प्रभावित हाे जाता था। रामनगरी के सभी लोग उनका आदर पूर्वक सम्मान करते रहे हैं।
उन्हाेंने बताया कि गुरूदेव भगवान के के स्मृति पर्व पर दाे दिवसीय कार्यक्रम आयाेजित हुआ, जिसमें प्रथम दिन शुक्रवार काे प्रात:काल मन्दिर में स्थापित भाेले बाबा का रूद्राभिषेक किया गया। सायंकाल भगवान के झूलन महाेत्सव का कार्यक्रम हुआ। दूसरे दिवस अर्थात शनिवार काे आश्रम में प्राण-प्रतिष्ठित गुरूदेव भगवान की प्रतिमा का सुबह अभिषेक-पूजन किया गया। दाेपहार में अयाेध्या के संताें द्वारा जेवनार गायन का कार्यक्रम हुआ। तत्पश्चात विशाल भण्डारा आयाेजित किया गया।
पुण्यतिथि पर मुख्य रूप से मणिराम छावनी के उत्तराधिकारी महन्त कमलनयनदास शास्त्री, रसिकपीठाधीश्वर महन्त जन्मेजय शरण, महन्त डॉ. रामानंद दास, बड़ाभक्तमाल महन्त अवधेश दास, स्वामी रामदिनेशाचार्य, महन्त रामदास नाका हनुमानगढ़ी, अधिकारी राजकुमार दास, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, महापाैर ऋषिकेश उपाध्याय, महन्त उमेश दास, महन्त अर्जुन दास, महन्त रामकुमार दास, चाैबुर्जी महन्त बृजमाेहन दास, महन्त गिरीश दास, महन्त रामकेवल दास, महन्त मनीष दास, नागा रामलखन, महन्त जनार्दन दास, स्वामी छविराम दास, पार्षद पुजारी रमेश दास, संत एमबी दास, विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा, भाजपा नेता अभिषेक मिश्र, अशाेक मिश्र एडवोकेट, विजय राज आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ